Dolly Khanna invested stock IFB Agro Industries jumps 74 percent in one year 1 साल में 74% चढ़ा स्टॉक, डॉली खन्ना का कंपनी में 1.13% हिस्सा, Business Hindi News - Hindustan
More

1 साल में 74% चढ़ा स्टॉक, डॉली खन्ना का कंपनी में 1.13% हिस्सा

डॉली खन्ना (Dolly Khanna) के निवेश वाली कंपनी आईएफबी एग्रो इंडस्ट्रीज (IFB Agro Industries) के शेयरों की कीमतों में लॉन्ग टर्म में मोटा रिटर्न दिया है। शुक्रवार को यह स्टॉक बीएसई में 0.60 प्रतिशत की तेजी के साथ 912.15 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था।

Sat, 14 Feb 2026 05:14 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
1 साल में 74% चढ़ा स्टॉक, डॉली खन्ना का कंपनी में 1.13% हिस्सा

डॉली खन्ना (Dolly Khanna) के निवेश वाली कंपनी आईएफबी एग्रो इंडस्ट्रीज (IFB Agro Industries) के शेयरों की कीमतों में लॉन्ग टर्म में मोटा रिटर्न दिया है। शुक्रवार को यह स्टॉक बीएसई में 0.60 प्रतिशत की तेजी के साथ 912.15 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बता दें, डॉली खन्ना ने इस कंपनी में दिसंबर तिमाही के दौरान पहली बार निवेश किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:24 फरवरी को खुल रहा है एक और बड़ा IPO, ग्रे मार्केट दिखा रहा 5% का फायदा

कंपनी की आर्थिक स्थिति कैसी है?

IFB Agro Industries ने दी जानकारी में बताया है कि दिसंबर तिमाही के दौरान कुल सेल्स 341.73 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 15.85 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले इसी तिमाही में IFB Agro Industries का नेट सेल्स 294.97 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 7.30 करोड़ रुपये रहा। प्रॉफिट में मोर्चे पर निवेशकों को झटका लगा है। दिसंबर 2024 के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 11.28 करोड़ रुपये रहा था।

अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान कंपनी का EBITDA 22.56 करोड़ रुपये रहा है। इस मोर्चे पर कंपनी को 22.14 प्रतिशत की बढ़ोतरी सालाना आधार पर हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फार्मा कंपनी को हुआ ₹635 करोड़ का नेट प्रॉफिट, 1 शेयर ₹29 डिविडेंड देने का फैसला

डॉली खन्ना के पास कितनी हिस्सेदारी

कंपनी की दिसंबर शेयरहोल्डिंग के अनुसार डॉली खन्ना की कंपनी में कुल हिस्सेदारी 1.13 प्रतिशत के बराबर है। 10 फरवरी 2026 के रेट पर उनकी हिस्सेदारी की कुल वैल्यूएशन 10 करोड़ रुपये रहा था।

दिसंबर तिमाही के शेयरहोल्डिंग के अनुसार कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 65 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक के पास 35 प्रतिशत हिस्सा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बोनस शेयर दे रही है कंपनी, डिविडेंड का भी ऐलान, रिकॉर्ड डेट हुआ तय

शेयरों का प्रदर्शन कैसा?

आईएफबी एग्रो इंडस्ट्रीज के शेयरों की कीमतों में बीते 6 महीने के दौरान 14.95 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल में यह स्टॉक 74.62 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कंपनी का बीएसई में 52 वीक हाई 1795 रुपये और 52 वीक लो लेवल 436.95 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 854.42 करोड़ रुपये का है।

तीन साल में IFB Agro Industries के शएयरों की कीमतों में 87 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 5 साल में यह स्टॉक 107 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, बीएसई के डाटा के अनुसार कंपनी ने एक बार भी अभी तक डिविडेंड या बोनस शेयर नहीं दिया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,