Petrol diesel prices hike for fourth time todaypetrol became dearer by rs 2 61 and diesel by rs 2 71 पेट्रोल-डीजल के रेट चौथी बार बढ़े, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 हुआ और महंगा, Business Hindi News - Hindustan
More

पेट्रोल-डीजल के रेट चौथी बार बढ़े, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 हुआ और महंगा

Petrol diesel prices hike: पेट्रोल-डीजल के दाम में आज चौथी बार इजाफा हुआ है। डीजल में 2.71 रुपये और पेट्रोल में 2.61 रुपये का इजाफा हुआ है। अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये लीटर हो गया है।

Mon, 25 May 2026 06:41 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
पेट्रोल-डीजल के रेट चौथी बार बढ़े, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 हुआ और महंगा

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज चौथी बार इजाफा हुआ है। डीजल में 2.71 रुपये और पेट्रोल में 2.61 रुपये का इजाफा हुआ है। अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये लीटर हो गया है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज 113.51 रुपये और डीजल की कीमत 99.82 रुपये हो गई है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल आज से 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये लीटर मिलेगा।

बता दें 23 मई को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। इससे पहले 15 मई को ₹3 प्रति लीटर की बड़ी छलांग लगाई गई थी। इसके बाद 19 मई को करीब 90 पैसे की बढ़ोतरी हुई।

चार महानगरों में आज पेट्रोल के रेट में कितना हुआ इजाफा

शहरपेट्रोल का रेट (रुपये/लीटर)इजाफा (रुपये प्रति लीटर)
दिल्ली102.12+2.61
कोलकाता113.51+2.87
मुंबई111.21+2.72
चेन्नई107.77+2.46
,

चार महानगरों में आज डीजल के रेट में कितना हुआ इजाफा

शहरडीजल रेट (रुपये प्रति लीटर)इजाफा (रुपये प्रति लीटर)
दिल्ली95.20+2.71
कोलकाता98.82+2.80
मुंबई97.83+2.81
चेन्नई99.55+2.57
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG सिलेंडर के रेट अपडेट, पेट्रोल-डीजल 10 दिन में ₹5 हो चुका हैं महंगा

कच्चे तेल में भारी गिरावट, 100 डॉलर के नीचे आया भाव

दूसरी ओर ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर के नीचे आ गया है। आज ब्रेंट क्रूड में 4.75 प्रतिशत की भारी गिरावट है। यह 98.62 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। WTI भी 4.76 प्रतिशत गिरकर 92.00 डॉलर प्रति बैरल पर है।

तेल कंपनियों को हो रहा घाटा

क्रिसिल की एक रिपोर्ट के अनुसार तेल कंपनियों को पेट्रोल पर प्रति लीटर 10 रुपये और डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर का घाटा हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक मई 2022 के बाद पेट्रोल- डीजल की कीमतें अपने उच्चतम स्तर पर हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों से ईंधन बचाने की अपील की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल भरपूर तो पंप ड्राई क्यों हैं, बाइक में 100 का ही क्यों मिल रहा तेल?

पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं: इंडियन ऑयल

पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं है। कुछ पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कमी से संबंधित खबरें स्थानीय और अस्थायी प्रकृति की हैं। कंपनी ने कहा कि एक से 22 मई के दौरान पेट्रोल की बिक्री में सालाना आधार पर 14% जबकि डीजल की बिक्री लगभग 18% बढ़ी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:200 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकता है कच्चा तेल, नहीं खुला होर्मुज तो आएगा बड़ा संकट

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की वेबसाइट के मुताबिक, वाहन ईंधन के तौर पर इस्तेमाल होने वाली सीएनजी के दाम 23 मई को दिल्ली में 80.09 रुपये से बढ़कर 81.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं। सीएनजी कीमतों में 10 दिनों से भी कम समय में यह तीसरी बढ़ोतरी थी। इससे पहले सीएनजी 15 मई को दो रुपये और 17 मई को एक रुपये बढ़ाई गई थी।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,