BPCL Net Profit jumped 88 percent company announced 10 rupee dividend महारत्न कंपनी का नेट प्रॉफिट 88% बढ़ा, 10 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान, Business Hindi News - Hindustan
More

महारत्न कंपनी का नेट प्रॉफिट 88% बढ़ा, 10 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान

महारत्न पीएसयू भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि उनका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 88.87 प्रतिशत बढ़ा है। इस बार कंपनी को कुल 7188.40 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ।

Sun, 25 Jan 2026 12:20 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
महारत्न कंपनी का नेट प्रॉफिट 88% बढ़ा, 10 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान

Dividend: महारत्न पीएसयू भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (Bharat Petroleum Corporation Ltd) ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। वित्तीय लिहाज से इस सरकारी कंपनी का प्रदर्शन तीसरी तिमाही में शानदार रहा है। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि उनका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 88.87 प्रतिशत बढ़ा है। इस बार कंपनी को कुल 7188.40 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 3805.94 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, तिमाही नतीजों के साथ कंपनी ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

कितना हुआ है कंपनी का रेवन्यू

अक्टूबर से दिसंबर के दौरान बीपीसीएल का ऑपरेशंस का रेवन्यू 1,36,653.12 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 127550.57 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर कंपनी के रेवन्यू 7.13 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। बता दें, तिमाही दर तिमाही के आधार पर कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 16.10 प्रतिशत की इजाफे के बाद 6191.49 करोड़ रुपये रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 दिन में 100% भरा IPO, ग्रे मार्केट ने बढ़ाई टेंशन, दांव लगाने का एक और मौका

डिविडेंड का भी हुआ ऐलान

तिमाही नतीजों के साथ बीपीसीएल ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 10 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। यानी योग्य निवेशकों एक शेयर पर 100 प्रतिशत का फायदा होगा। बता दें, कंपनी 21 फरवरी या उससे पहले डिविडेंड का भुगतान कर देगी। महारात्न कंपनी ने डिविडेंड के लिए 2 फरवरी, दिन सोमवार की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5वीं बार बोनस शेयर दे रहा पेनी स्टॉक, रिकॉर्ड डेट नजदीक

शेयरों का प्रदर्शन कैसा?

शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर पीसएयू का शेयर 1.37 प्रतिशत की गिरावट के बाद 349.30 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 28 प्रतिशत की तेजी आई है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 6.56 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,