5 टुकड़ों में बंट रहा है यह स्टॉक, कंपनी ने 13 फरवरी को तय किया है रिकॉर्ड डेट
Stock Split: डेल्फी वर्ल्ड मनी लिमिटेड (Delphi World Money Ltd) के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। कंपनी के शेयरों को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा। इसके लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। जोकि इसी हफ्ते है। बता दें, कंपनी ने बोनस शेयर देने का भी फैसला किया है।

Stock Split: डेल्फी वर्ल्ड मनी लिमिटेड (Delphi World Money Ltd) के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। कंपनी के शेयरों को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा। इसके लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। जोकि इसी हफ्ते है। बता दें, कंपनी ने बोनस शेयर देने का भी फैसला किया है।
किस दिन है रिकॉर्ड डेट?
स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में Delphi World Money Ltd ने बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये प्रति शेयर जाएगा। बता दें, इस शेयरों के बंटवारे के लिए कंपनी ने 13 फरवरी की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है।
बोनस शेयर दे रही है कंपनी
कंपनी ने इस बोनस शेयर का भी ऐलान किया है। कंपनी ने बताया है कि 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 2 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 13 फरवरी की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है।
Delphi World Money Ltd ने आखिरी बार निवेशकों को 2018 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर एक रुपये का डिविडेंड बांटा था।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा है?
शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर Delphi World Money Ltd के शेयर बीएसई में 225.10 रुपये के लेवल पर बंद हुए थे। पिछले 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 21 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल में Delphi World Money Ltd के शेयरों का भाव 24 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 265.55 रुपये और 52 वीक लो लेवल 100.55 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 368 करोड़ रुपये का है।
लॉन्ग टर्म में कंपनी ने किया निराश
तीन साल में Delphi World Money Ltd के शेयरों की कीमतों में 29 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, 5 साल में यह स्टॉक 49 प्रतिशत टूट चुका है। बता दें, 10 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 29.99 प्रतिशत चढ़ा है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 239 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में काफी कम है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन