Tata Steel share gain company acquires 1680 crore rs equity stake in arm T steel holdings टाटा की कंपनी की बड़ी डील, डिमांड में शेयर, 200 रुपये के पार जाएगा भाव?, Business Hindi News - Hindustan
More

टाटा की कंपनी की बड़ी डील, डिमांड में शेयर, 200 रुपये के पार जाएगा भाव?

टाटा स्टील के शेयर में 2 पर्सेंट की तेजी आई और यह 190 रुपये के स्तर को पार कर गया। टाटा स्टील के शेयर की क्लोजिंग 1.95% बढ़कर 190.90 रुपये पर हुई। टाटा स्टील के शेयर के 52 हफ्ते का हाई 216.50 रुपये है।

Tue, 24 March 2026 10:16 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
टाटा की कंपनी की बड़ी डील, डिमांड में शेयर, 200 रुपये के पार जाएगा भाव?

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील के कारोबार को लेकर एक बड़ा अपडेट है। दरअसल, टाटा स्टील ने अपनी सहायक कंपनी टी स्टील होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड में ₹1,680.27 करोड़ तक की इक्विटी हिस्सेदारी हासिल कर ली है। इस खबर के बीच टाटा स्टील के शेयर में 2 पर्सेंट की तेजी आई और यह 190 रुपये के स्तर को पार कर गया। टाटा स्टील के शेयर की क्लोजिंग 1.95% बढ़कर 190.90 रुपये पर हुई। टाटा स्टील के शेयर के 52 हफ्ते का हाई 216.50 रुपये है। शेयर का यह भाव फरवरी 2026 में था। शेयर के 52 हफ्ते का लो 124.20 रुपये है।

क्या है डील की डिटेल

टाटा स्टील ने स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया कि उसने टाटा स्टील की पूर्ण स्वामित्व वाली विदेशी सहायक कंपनी टी स्टील होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड (टीएसएचपी) में 0.1008 डॉलर अंकित मूल्य के 1,78,57,14,286 इक्विटी शेयर खरीदे हैं। यह ट्रांजैक्शन कुल मिलाकर 180 मिलियन डॉलर का है, जो लगभग ₹1,680.27 करोड़ के बराबर है। यह अधिग्रहण 24 मार्च, 2026 को टीएसएचपी द्वारा जारी इक्विटी शेयरों की सदस्यता के माध्यम से पूरा हुआ।

टाटा स्टील ने बताया कि यह निवेश सहायक कंपनी में पहले से घोषित निधि निवेश का हिस्सा है। इस डील के बाद टाटा स्टील होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड, टाटा स्टील की पूर्ण स्वामित्व वाली विदेशी सहायक कंपनी बनी रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वां वेतन आयोग बोनस पर भी लेगा फैसला? केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जानना जरूरी

विलय को मंजूरी

हाल ही में टाटा स्टील के निदेशक मंडल ने नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड (एनआईएनएल) के अपने साथ विलय और अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी टी स्टील होल्डिंग्स पीटीई (टीएसएचपी) में दो अरब डॉलर के निवेश को मंजूरी दे दी। टाटा स्टील होल्डिंग्स भी टाटा स्टील की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई है। इस्पात निर्माता कंपनी विदेशों में स्थित अपनी अप्रत्यक्ष सहायक इकाइयों में इसके जरिये इक्विटी में निवेश करती है। वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी की कुल आय 58.31 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 21 लाख रुपये था। उसका नेटवर्थ 48,677 करोड़ रुपये रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर बाजार में इस बार गुरुवार को नहीं होगी ट्रेडिंग, आखिर क्यों लिया गया फैसला?

तीसरे प्रस्ताव में सहायक इकाई मेडिका टीएस हॉस्पिटल का पूर्ण स्वामित्व हासिल करने के लिए मणिपाल हॉस्पिटल्स ईस्टर्न इंडिया से 49 प्रतिशत इक्विटी शेयर और 0.01 प्रतिशत वैकल्पिक रूप से परिवर्तनीय वरीय शेयर खरीदने की मंजूरी दी गयी। इसके लिए कंपनी 1.49 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। वर्तमान में कंपनी की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी टाटा स्टील के पास और 49 प्रतिशत हिस्सेदारी मणिपाल हॉस्पिटल ईस्टर्न इंडिया के पास है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक कंपनी के लिए अडानी और वेदांता समूह आमने-सामने, अब NCLAT ने लिया यह फैसला

शेयर का टारगेट प्राइस

बीते दिनों बिजनेस टुडे को आनंद राठी के जिगर पटेल ने बताया- शेयर का समर्थन स्तर 189 रुपये और प्रतिरोध स्तर 197 रुपये रहेगा। 197 रुपये के स्तर से ऊपर निर्णायक उछाल आने पर शेयर 200 रुपये तक पहुंच सकता है। शॉर्ट टर्म में बाजार का संभावित व्यापारिक दायरा 189 रुपये से 200 रुपये के बीच रहेगा। चॉइस ब्रोकिंग के तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक हितेश टेलर के मुताबिक शेयर का व्यापक रुझान सकारात्मक बना हुआ है। अल्पकालिक निवेशकों के लिए, मजबूती की पुष्टि के लिए 200 रुपये से ऊपर की निर्णायक बढ़त आवश्यक है, जिससे 220-225 रुपये तक की और तेजी आ सकती है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,