Defence stock LIG Nex1 shares jump 17 percent amid US Iran war 5 दिन में 78% चढ़ गया डिफेंस का यह शेयर, अमेरिका-ईरान जंग के बीच खरीदने की लूट, Business Hindi News - Hindustan
More

5 दिन में 78% चढ़ गया डिफेंस का यह शेयर, अमेरिका-ईरान जंग के बीच खरीदने की लूट

पिछले कई ट्रेडिंग सेशनों से यह शेयर लगातार तेजी में है। इससे पहले वाले सत्र में भी इसमें करीब 26% की उछाल आई थी, जबकि 3 मार्च को लगभग 30% की छलांग लगी थी। अगर पिछले पांच ट्रेडिंग दिनों की बात करें तो कंपनी के शेयर करीब 78% तक उछल चुके हैं।

Fri, 6 March 2026 12:48 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
5 दिन में 78% चढ़ गया डिफेंस का यह शेयर, अमेरिका-ईरान जंग के बीच खरीदने की लूट

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच जारी संघर्ष का असर अब वैश्विक शेयर बाजारों पर भी साफ दिखने लगा है। इसी माहौल में दक्षिण कोरिया की रक्षा क्षेत्र की कंपनी LIG Nex1 के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। शुक्रवार, 6 मार्च को कंपनी का शेयर 17% से ज्यादा उछल गया और कोरिया एक्सचेंज पर लगभग 8,99,000 कोरियाई वॉन के स्तर तक पहुंच गया। बीते कुछ दिनों में इस स्टॉक ने इतनी तेज रफ्तार पकड़ी है कि निवेशकों का ध्यान पूरी तरह इस पर केंद्रित हो गया है।

क्या है डिटेल

दरअसल, सिर्फ शुक्रवार को ही नहीं बल्कि पिछले कई ट्रेडिंग सेशनों से यह शेयर लगातार तेजी में है। इससे पहले वाले सत्र में भी इसमें करीब 26% की उछाल आई थी, जबकि 3 मार्च को लगभग 30% की छलांग लगी थी। अगर पिछले 5 ट्रेडिंग दिनों की बात करें तो कंपनी के शेयर करीब 78% तक उछल चुके हैं। इस तेज रैली के बाद कंपनी का मार्केट कैप लगभग 18 ट्रिलियन कोरियाई वॉन के आसपास पहुंच गया है, जो निवेशकों के लिए बड़ी खबर मानी जा रही है।

तेजी की वजह

इस तेजी के पीछे मुख्य वजह मध्य पूर्व में बढ़ता सैन्य तनाव बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, LIG Nex1 के एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों को रोकने के लिए किया। बताया जा रहा है कि इन सिस्टम्स ने कई मिसाइलों को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट किया, जिसके बाद खाड़ी देशों की तरफ से इस तकनीक की मांग तेजी से बढ़ने लगी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 दिन में 18% चढ़े नवरत्न कंपनी के शेयर, चर्चा में है 99000 करोड़ की डिफेंस डील
ये भी पढ़ें:नई ऊंचाई पर नवरत्न शेयर, 1 लाख रुपये के बना दिए 46 लाख, 3 बार बांटे बोनस शेयर
ये भी पढ़ें:₹55 का शेयर बना रॉकेट, जबरदस्त तेजी, 5420% चढ़ गया है शेयर
ये भी पढ़ें:कंपनी को अमेरिका से मिला ट्रकों का बड़ा ऑर्डर, शेयर में तेजी, 200% चढ़ा भाव

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात ने कंपनी से अतिरिक्त मिसाइल इंटरसेप्टर की मांग की है। वहीं खाड़ी क्षेत्र के तीन देशों ने पहले से तय डिलीवरी को जल्द भेजने का अनुरोध किया है। इसके अलावा कतर ने भी नई डील के लिए दिलचस्पी दिखाई है। यूएई रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में बताया कि संघर्ष शुरू होने के बाद से अब तक 186 में से 172 बैलिस्टिक मिसाइलों को एयर डिफेंस सिस्टम ने नष्ट कर दिया है, जिससे इन तकनीकों की विश्वसनीयता और बढ़ गई है।

कंपनी के बारे में

दक्षिण कोरिया की यह कंपनी अपने मिड-रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल सिस्टम M-SAM II यानी चेओंगुंग-II को 2022 से 2024 के बीच यूएई, सऊदी अरब और इराक को निर्यात कर चुकी है। इन सौदों की कुल कीमत 12 ट्रिलियन वॉन से ज्यादा बताई जा रही है। यही वजह है कि रक्षा क्षेत्र में वैश्विक मांग बढ़ने के साथ कंपनी के शेयरों में भी मजबूत तेजी देखने को मिल रही है।

तकनीकी विश्लेषकों का मानना है कि स्टॉक का ट्रेंड अभी भी मजबूत बना हुआ है। रिसर्च फर्म लक्ष्मीश्री इन्वेस्टमेंट्स के हेड ऑफ रिसर्च अंशुल जैन के अनुसार, स्टॉक ने करीब 5,50,000 वॉन के स्तर के पास 47 हफ्तों के बुलिश पैटर्न से बड़ा ब्रेकआउट दिया है। उनका कहना है कि अगर यह तेजी जारी रहती है और स्टॉक इस ब्रेकआउट जोन के ऊपर बना रहता है, तो आने वाले समय में इसका अगला संभावित लक्ष्य करीब 10,00,000 वॉन तक भी जा सकता है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,