महारत्न कंपनी के शेयरों में 619% की तेजी, पिछले महीने दिया ₹35 का डिविडेंड, आपका है दांव?
Defence Stock: महारत्न डिफेंस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Ltd) उन शेयरों में से एक है। जिन्होंने निवेशकों को मोटा रिटर्न दिया है। यह कंपनी लगातार भारी भरकम डिविडेंड भी देती आ रही है।

Defence Stock: महारत्न डिफेंस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Ltd) उन शेयरों में से एक है। जिन्होंने निवेशकों को मोटा रिटर्न दिया है। यह कंपनी लगातार भारी भरकम डिविडेंड भी देती आ रही है। पिछले 5 साल में महारत्न कंपनी के शेयरों की कीमतों में 619 प्रतिशत की तेजी आई है। आइए जानते हैं इस कंपनी के प्रदर्शन के विषय में ...
कब-कब दिया है डिविडेंड
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड एक दमदार कंपनी है। इस कंपनी के शेयर इस साल फरवरी के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 35 रुपये का डिविडेंड निवेशकों को दिया था। इससे पहले 2025 में कंपनी के शेयर दो बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने 25 रुपये और 15 रुपये का डिविडेंड एक शेयर पर दिया था। बता दें, HAL ने आज तक एक बार भी निवेशकों को बोनस शेयर नहीं दिया है।
कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी?
महारत्न कंपनी ने 11 जनवरी को दिसंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान किया था। कंपनी ने दी जानकारी में बताया था कि अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान प्रॉफिट (टैक्स भुगतान के बाद) 1866.68 करोड़ रुपये रहा हो। जोकि सालाना आधार पर 29.64 प्रतिशत अधिक है। टैक्स भुगतान के बाद HAL का मुनाफा 1439.83 करोड़ रुपये रहा था।
कंपनी का रेवन्यू चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 7698.80 करोड़ रुपये रहा था। जोकि सालाना आधार पर 10.65 प्रतिशत अधिक है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 6957.31 करोड़ रुपये रहा था।
पिछले एक साल में शेयरों का प्रदर्शन कैसा?
बीते कुछ महीने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयरों के लिए अच्छे नहीं रहे हैं। 6 महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 10.69 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि, इसके बाद भी एक साल में महारत्न कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 20.71 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 8.95 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना दोगुना है। बता दें, शुक्रवार को महारात्न कंपनी के शेयर बीएसई में 2.36 प्रतिशत की गिरावट के बाद 3914 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहे थे।
तीन साल में महारत्न कंपनी के शेयरों की कीमतों में 204 प्रतिशत की तेजी आई है। सितंबर 2025 तक इस कंपनी के पास 2.7 लाख करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन