निवेशकों का चहेता बना हुआ है यह डिफेंस स्टॉक, खरीदने की होड़, आज 10% शेयर उछला
Defence Stock: डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर की कंपनी डाटा पैटर्न्स (इंडिया) के शेयरों की आज स्टॉक मार्केट में लूट सी मची है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में करीब 10 प्रतिशत की तेजी आज दर्ज की है। बीते एक महीने से यह डिफेंस स्टॉक निवेशकों का चहेता बना हुआ है।

Defence Stock: डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर की कंपनी डाटा पैटर्न्स (इंडिया) के शेयरों की आज स्टॉक मार्केट में लूट सी मची है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में करीब 10 प्रतिशत की तेजी आज दर्ज की है। बीते एक महीने से यह डिफेंस स्टॉक निवेशकों का चहेता बना हुआ है। बता दें, बीते हफ्ते इस डिफेंस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 15 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली थी। इस दौरान निफ्टी50 इंडेक्स में 0.30 प्रतिशत की तेजी आई है।
आज 10% के करीब चढ़ा भाव
बीएसई में डाटा पैटर्न्स इंडिया का शेयर 2892.60 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव करीब 10 प्रतिशत की तेजी के साथ 3190 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। डाटा पैटर्न्स (इंडिया) का 52 वीक हाई 3267.20 रुपये है। कंपनी का 52 वीक लो लेवल 1350.50 रुपये है।
बीते एक महीने में इस स्टॉक की कीमतों में 41 प्रतिशत की तेजी आई है। 5 जुलाई 2024 को डाटा पैटर्न्स इंडिया का शेयर 3654.75 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था।
शेयरों में उछाल क्यों?
Data Patterns (India) Ltd के तिमाही नतीजे इस बार शानदार रहे हैं। कंपनी का रेवन्यू सालाना आधार पर 48 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 46.50 प्रतिशत बढ़ा है।
दिसंबर 2025 तक के डाटा के अनुसार Data Patterns (India) Ltd का ऑर्डर बुक 760 करोड़ रुपये रहा है। 1 अप्रैल 2025 को कंपनी का ऑर्डर बुक 730 करोड़ रुपये रहा था। मैनेजमेंट 1107.80 करोड़ रुपये के वर्क ऑर्डर पर बातचीत कर रहा है।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा?
1 महीने में डाटा पैटर्न्स के शेयरों की कीमतों में 34 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 92 प्रतिशत बढ़ा है। दो साल में इस डिफेंस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 48 प्रतिशत की तेजी आई है। तीन साल में डाटा पैटर्न्स इंडिया लिमिटेड ने 124 प्रतिशत का रिटर्न पोजीशनल निवेशकों को दिया है।
लगातार डिविडेंड दे रही है कंपनी
इस डिफेंस कंपनी ने लगातार निवेशकों को डिविडेंड दिया है। आखिरी बार कंपनी ने 2025 में निवेशकों को डिविडेंड दिया था। तब एक शेयर पर 7.90 रुपये का डिविडेंड बांटा गया था। 2024 में एक शेयर पर कंपनी ने 6.50 रुपये का डिविडेंड दिया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन