Angel One Ltd stock going to split into 10 parts check record date here 10 टुकड़ों में बंट रहा है यह ब्रोकिंग स्टॉक, रिकॉर्ड डेट इसी महीने, कीमतों में उछाल, Business Hindi News - Hindustan
More

10 टुकड़ों में बंट रहा है यह ब्रोकिंग स्टॉक, रिकॉर्ड डेट इसी महीने, कीमतों में उछाल

Stock Split News: ब्रोकिंग कंपनी एंजल वन लिमिटेड (Angel One Ltd) के शेयरों का बंटवारा 10 हिस्सों में होने जा रहा है। कंपनी ने इस स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर किया है। निवेशकों के लिए अच्छी बात यह है कि रिकॉर्ड डेट इसी महीने है।

Fri, 20 Feb 2026 11:28 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
10 टुकड़ों में बंट रहा है यह ब्रोकिंग स्टॉक, रिकॉर्ड डेट इसी महीने, कीमतों में उछाल

Stock Split News: ब्रोकिंग कंपनी एंजल वन लिमिटेड (Angel One Ltd) के शेयरों का बंटवारा 10 हिस्सों में होने जा रहा है। कंपनी ने इस स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर किया है। निवेशकों के लिए अच्छी बात यह है कि रिकॉर्ड डेट इसी महीने है। बता दें, आज शुक्रवार को एंजल वन लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

बीएसई में यह स्टॉक आज बढ़त के साथ 2515 रुपये के स्तर पर खुला है। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 2542.95 रुपये के लेवल पर पहुंच गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तिमाही नतीजों के बाद 6% उछला इस शेयर का भाव, आगे क्या करें निवेशक?

किस दिन है रिकॉर्ड डेट

बुधवार, 18 फरवरी को कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है था कि स्टॉक स्प्लिट के लिए 26 फरवरी की तारीख रिकॉर्ड डेट तय की गई है। बता दें, इससे पहले जनवरी में कंपनी ने बताया था कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 10 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा।

एक शेयर पर 23 रुपये का डिविडेंड दे रही थी कंपनी

जनवरी के महीने ही में एंजल वन लिमिटेड के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 23 रुपये का डिविडेंड दिया था। इससे पहले 2025, मई के महीने में कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। 2025 में कंपनी ने एक शेयर योग्य निवेशकों को तीन बार में 48 रुपये का डिविडेंड दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 टुकड़ों में बंट गया शेयर, निवेशकों में खरीदने की होड़, 11% चढ़ा भाव

पिछले एक साल में कैसा रहा प्रदर्शन

एंजल वन लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में बीते एक साल में करीब 6 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 9.39 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपन का 52 वीक लो लेवल 1942 रुपये है। और कंपनी का मार्केट कैप 22962 करोड़ रुपये का है।

दो साल में एंजल वन लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 19 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि, तीन साल से होल्ड करने वाले निवेशकों को 132 प्रतिशत का फायदा अब भी है। 5 साल में एंजल वन लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 680 प्रतिशत की तेजी आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज खुल गए हैं दो कंपनियों के IPO, सिर्फ एक का GMP अच्छा

सितंबर तिमाही में कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 28.91 प्रतिशत थी। वहीं, पब्लिक के पास 71.09 प्रतिशत हिस्सा था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,