defence company MTAR technologies q4 result profit and revenue jump share decline check detail 223% बढ़ गया इस दिग्गज कंपनी का मुनाफा, शेयर बेचकर निकलते दिखे निवेशक, Business Hindi News - Hindustan
More

223% बढ़ गया इस दिग्गज कंपनी का मुनाफा, शेयर बेचकर निकलते दिखे निवेशक

MTAR टेक्नोलॉजीज ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। हैदराबाद की इस प्रिसिजन इंजीनियरिंग कंपनी ने चौथी तिमाही के लिए 44.28 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफट दर्ज किया। 

Tue, 12 May 2026 09:39 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
223% बढ़ गया इस दिग्गज कंपनी का मुनाफा, शेयर बेचकर निकलते दिखे निवेशक

MTAR technologies share price: डिफेंस सेक्टर से जुड़ी कंपनी-MTAR टेक्नोलॉजीज ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही के दौरान कंपनी ने अपने मुनाफे में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की है। हैदराबाद की इस प्रिसिजन इंजीनियरिंग कंपनी ने चौथी तिमाही (Q4) के लिए 44.28 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफट दर्ज किया। पिछले साल इसी तिमाही में यह आंकड़ा 13.72 करोड़ रुपये था, जो लगभग 223% की बढ़त दिखाता है।

तिमाही नतीजों के बीच कंपनी के शेयर में मंगलवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। शेयर की पिछली क्लोजिंग 6,520 रुपये थी। यह मंगलवार को 6,549.50 रुपये पर खुला और 6,622.50 रुपये के स्तर तक जा पहुंचा। शेयर का लो 6,200 रुपये है। वहीं, शेयर की क्लोजिंग 3.82% टूटकर 6,248.50 रुपये पर हुई। MTAR टेक्नोलॉजीज के शेयर परफॉर्मेंस की बात करें तो 52 हफ्ते का हाई 6,787 रुपये और 52 हफ्ते का लो 1,390.50 रुपये है। बता दें कि 4 मई को शेयर ने अपने 52 हफ्ते के हाई को टच किया था।

ऑपरेशन से होने वाली कमाई में उछाल

MTAR टेक्नोलॉजीज की मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में ऑपरेशन से होने वाली कमाई बढ़कर 306 करोड़ रुपये हो गई जबकि पिछले साल इसी समय यह 183 करोड़ रुपये थी। इस तरह इसमें लगभग 67% की बढ़त दर्ज की गई। इस बढ़त की मुख्य वजह प्रॉडक्ट की बिक्री में हुई बढ़ोतरी थी जो 303 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 179 करोड़ रुपये थी। पूरे वित्त वर्ष FY26 के लिए MTAR टेक्नोलॉजीज ने 94.03 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो FY25 में दर्ज 52.89 करोड़ रुपये से लगभग 78% अधिक है। इस साल ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू लगभग 31% बढ़कर 876.21 करोड़ रुपये हो गया जबकि पिछले साल यह 675.99 करोड़ रुपये था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टाटा की कंपनी बांटेगी डिविडेंड, तिमाही नतीजे के बाद अब ₹525 तक जा सकता है शेयर
ये भी पढ़ें:RBI ने रद्द किया 52 साल पुराने बैंक का लाइसेंस, ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?

टैक्स से पहले का सालाना प्रॉफिट FY25 के 71.57 करोड़ रुपये के मुकाबले 126.15 करोड़ रुपये रहा, जो 76% से अधिक की बढ़ोतरी दिखाता है। मार्च तिमाही में कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 262.92 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 164.50 करोड़ रुपये था। मार्जिन के मोर्चे पर टैक्स से पहले का तिमाही मुनाफा मार्जिन एक साल पहले के 10.2% से बढ़कर लगभग 18.4% हो गया। यह दिखाता है कि लागत बढ़ने के बावजूद कंपनी की परिचालन क्षमता मजबूत हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लॉकडाउन की आहट और युद्धविराम खत्म होने का डर, शेयर बाजार में और बिगड़ेंगे हालात?

कंपनी के बारे में

MTAR टेक्नोलॉजीज क्लीन एनर्जी, एयरोस्पेस और डिफेंस, सटीक इंजीनियरिंग मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में काम करती है। कंपनी अपने ऑर्डर पाइपलाइन और काम को पूरा करने की क्षमताओं का विस्तार कर रही है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,