Dee Development share hit upper circuit zooms 127 percent in 2 months check detail 2 महीने में डबल हो गया यह शेयर, अब 4 दिन से लग रहा अपर सर्किट, आपका है दांव?, Business Hindi News - Hindustan
More

2 महीने में डबल हो गया यह शेयर, अब 4 दिन से लग रहा अपर सर्किट, आपका है दांव?

बीते चार दिन से शेयर में तेजी है। इस दौरान शेयर में 20 पर्सेंट उछाल आया है। पिछले दो महीनों में कंपनी के शेयर का मार्केट प्राइस BSE पर ₹288.90 के लेवल से बढ़कर दोगुने से भी अधिक हो गया है। 

Tue, 2 June 2026 04:19 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
2 महीने में डबल हो गया यह शेयर, अब 4 दिन से लग रहा अपर सर्किट, आपका है दांव?

Dee Development share price: शेयर बाजार में लिस्टेड स्मॉल कैप कंपनी दीप डेवलपमेंट इंजीनियरिंग के शेयर मंगलवार को डिमांड में रहे। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन BSE पर शेयर में 5 पर्सेंट का अपर सर्किट लगा और भव ₹655.80 पर लॉक हो गया। यह शेयर का नया हाई भी है। बता दें कि बीते चार दिन से शेयर में तेजी है। इस दौरान शेयर में 20 पर्सेंट उछाल आया है। पिछले दो महीनों में कंपनी के शेयर का मार्केट प्राइस BSE पर ₹288.90 के लेवल से बढ़कर दोगुने से भी अधिक हो गया है। यह 130 फीसदी की जबरदस्त तेजी है।

क्या है तेजी की वजह?

पिछले दो दिनों में कंपनी को पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSU) कंपनियों से लगभग ₹600 करोड़ के ऑर्डर मिले हैं। कंपनी ने मंगलवार को बताया कि उसे कुल ₹206.55 करोड़ (GST को छोड़कर) के कॉन्ट्रैक्ट मिले हैं। ग्राहक पावर सेक्टर का एक पब्लिक सेक्टर महारत्न EPC समूह है। कंपनी ने बताया कि कॉमर्शियल कारणों से ग्राहक का नाम उजागर नहीं किया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अभी की कीमत से 45% तक बढ़ेगा इरेडा का शेयर? ब्रोकरेज ने कहा- मुनाफे के लिए खरीदो
ये भी पढ़ें:LPG सिलेंडर की होम डिलीवरी के लिए ₹25 देने होंगे , इन ग्राहकों को जानना जरूरी

इसके तहत कंपनी चार यूनिट्स के लिए क्रिटिकल पाइपिंग असेंबली, मेन स्टीम पैकेज और हॉट रीहीट सिस्टम का निर्माण और आपूर्ति करेगी। इससे पहले 30 मई को कंपनी और उसकी सहयोगी इकाई को भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) से ₹386.86 करोड़ का ऑर्डर मिला था। यह ऑर्डर पाइपिंग उत्पादों के निर्माण और आपूर्ति से जुड़ा है, जिसकी डिलीवरी फरवरी 2028 तक पूरी की जानी है।

होने वाली है मीटिंग

दीप डेवलपमेंट इंजीनियरिंग के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की एक मीटिंग बुधवार, 3 जून, 2026 को होने वाली है। यह मीटिंग सुबह 9 बजे होनी तय है। इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य अन्य बातों के अलावा, कंपनी के इक्विटी शेयर प्रेफरेंशियल आधार पर जारी करके फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करना और यदि उचित समझा जाए तो उसे मंजूरी देना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:30% से ज्यादा उछलेगा ₹93 वाला शेयर? कंपनी को फीफा वर्ल्डकप दिखाने का मिला अधिकार

कंपनी की बात करें तो यह एक इंजीनियरिंग कंपनी है। यह इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और मैन्युफैक्चरिंग सेवाओं के जरिए तेल और गैस, बिजली, प्रोसेस इंडस्ट्रीज और केमिकल्स जैसे उद्योगों के लिए खास प्रोसेस पाइपिंग सॉल्यूशन उपलब्ध कराती है। कंपनी पाइपिंग से जुड़े उत्पाद भी बनाती और सप्लाई करती है।

हाल ही में हुआ है समझौता

हाल ही में कंपनी ने एक अंतरराष्ट्रीय EPC कंपनी के साथ समझौता किया है, जिसके तहत जून 2027 से दिसंबर 2029 तक उसकी HRSG पाइप स्पूल फैब्रिकेशन क्षमता का 60 फीसदी हिस्सा आरक्षित रहेगा। इससे कंपनी को हर साल कम से कम 1.53 करोड़ डॉलर का कारोबार मिलने की संभावना है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,