this week 4 companies ipo going to open check price band date etc IPO News: 7 कंपनियों के आईपीओ इस हफ्ते हो रहे हैं ओपन, फटाफट चेक प्राइस बैंड, तारीख, Business Hindi News - Hindustan
More

IPO News: 7 कंपनियों के आईपीओ इस हफ्ते हो रहे हैं ओपन, फटाफट चेक प्राइस बैंड, तारीख

IPO News: प्राइमरी मार्केट में इस हफ्ते 7 कंपनियों के आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इन 7 कंपनियों में तीन कंपनियां प्राइमरी मार्केट की हैं। 4 कंपनियां SME सेगमेंट की हैं। 

Sun, 22 March 2026 05:45 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
IPO News: 7 कंपनियों के आईपीओ इस हफ्ते हो रहे हैं ओपन, फटाफट चेक प्राइस बैंड, तारीख

IPO News: आईपीओ की वजह से प्राइमरी मार्केट इस हफ्ते भी गुलजार रहेगा। कुल 7 कंपनियों के आईपीओ इस सप्ताह निवेशकों के लिए ओपन होंगे। इनमें से तीन कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं। आइए जानते हैं कि कौन सा आईपीओ किस दिन खुलेगा।

1-23 मार्च 2026 को खुलेगा एक कंपनी का IPO

Tipco Engineering IPO इस दिन खुलेगा। यह एसएमई सेगमेंट का आईपीओ है। कंपनी आईपीओ के लिए 84 रुपये से 89 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। आईपीओ का लॉट साइज 1600 शेयरों का बनाया गया है। निवेशकों को कम से कम 3200 शेयरों पर दांव लगाना होगा। जिसकी वजह मिनिमम इन्वेस्टमेंट 284300 रुपये करना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कच्चे तेल की कीमतों का घरेलू शेयर बाजार पर पड़ेगा असर, इस सप्ताह बदलेंगे हालात?

2- 24 मार्च को खुल जाएंगे 4 कंपनियों के आईपीओ

Amir Chand Jagdish Kumar

यह मेनबोर्ड सेगमेंट का आईपीओ है। कंपनी के आईपीओ का साइज 440 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए यह कंपनी 2.08 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। आईपीओ 24 मार्च से 27 मार्च तक खुला रहेगा। बता दें, Amir Chand Jagdish Kumar आईपीओ का प्राइस बैंड 201 रुपये से 212 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है।

2. Powerica IPO

कंपनी के आईपीओ का साइज 1100 करोड़ रुपये का है। आईपीओ में 700 करोड़ रुपये का फ्रेश शेयर और 400 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फार सेल के जरिए जारी किए जाएंगे। आईपीओ का प्राइस बैंड 375 रुपये से 395 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। इस मेनबोर्ड सेगमेंट के आईपीओ का लॉट साइज 37 शेयरों का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 मिनट में मिलेगा गैस सिलेंडर, इस शहर में खुल गया है LPG ATM

3. Sai Parenteral's IPO

आईपीओ 24 मार्च से 27 मार्च तक ओपन रहेगा। आईपीओ में फ्रेश शेयर और ऑफर फार सेल दोनों शामिल है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 372 रुपये से 392 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 38 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14896 रुपये का इन्वेस्टमेंट करना होगा।

4. Highness Microelectronics IPO

यह एसएमई सेगमेंट का आईपीओ है। कंपनी ने आईपीओ के लिए 114 रुपये से 120 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड निर्धारित किया है। आईपीओ का लॉट साइज 1200 शेयरों का है। आईपीओ 24 मार्च से 27 मार्च तक दांव लगाने के लिए ओपन रहेगा।

3- 25 मार्च को खुलेगा इस सिर्फ एक आईपीओ

Vivid Electromech IPO - इस एसएमई सेगमेंट के आईपीओ का साइज 130.54 करोड़ रुपये है। कंपनी ने 528 रुपये से लेकर 555 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। आईपीओ का लॉट साइज 240 शेयरों का है। किसी भी निवेशक को कम से कम 266400 रुपये का इन्वेस्टमेंट करना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:HDFC से लेकर PNB तक, 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इन बैंकों में ATM से जुड़े नियम

4- Emiac Technologies IPO

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 0.32 करोड़ रुपये का है। आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। आईपीओ 27 मार्च से 8 अप्रैल तक ओपन रहेगा। कंपनी ने आभी तक प्राइस बैंड का ऐलान नहीं किया है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,