DA hike announcement of central government employees 3 month included 6 percent केंद्रीय कर्मचारियों का अप्रैल की सैलरी में 8% बढ़ेगा डीए, समझें पूरा कैल्कुलेशन, Business Hindi News - Hindustan
More

केंद्रीय कर्मचारियों का अप्रैल की सैलरी में 8% बढ़ेगा डीए, समझें पूरा कैल्कुलेशन

केंद्र सरकार ने डीए को दो प्रतिशत बढ़ाने का फैसला किया है। अब केंद्रीय कर्मचारियों का भत्ता 60 प्रतिशत हो गया है। हालांकि, अप्रैल के महीने में सैलरी जो आएगी उसमें कुल 8 प्रतिशत डीए जुड़ेगा। आइए इसका गणति समझते हैं।

Sat, 18 April 2026 11:43 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
केंद्रीय कर्मचारियों का अप्रैल की सैलरी में 8% बढ़ेगा डीए, समझें पूरा कैल्कुलेशन

केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में बढ़ोतरी का इंतजार खत्म हो गया है। दरअसल, सरकार ने डीए को दो प्रतिशत बढ़ाने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए निर्णयों के बारे में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि महंगाई भत्ते और महंगाई राहत, दोनों में वृद्धि के कारण सरकारी खजाने पर कुल 6,791.24 करोड़ रुपये सालाना का बोझ पड़ेगा।

केंद्रीय कर्मचारियों को कितना डीए?

मूल वेतन या पेंशन की मौजूदा 58 प्रतिशत की दर पर दो प्रतिशत की यह वृद्धि, महंगाई की भरपाई के लिए है। अब केंद्रीय कर्मचारियों का भत्ता 60 प्रतिशत हो गया है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों को डीए और पेंशनभोगियों को डीआर की यह अतिरिक्त किस्त एक जनवरी, 2026 से दी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमेरिकी SEC के आरोपों का मामला: अडानी समूह ने US कोर्ट से मांगा वक्त

मतलब ये कि केंद्रीय कर्मचारियों को तीन महीने का एरियर मिलेगा। ये तीन महीने जनवरी, फरवरी और मार्च के होंगे। इन तीनें महीने का बढ़ा हुआ कुल डीए 6 प्रतिशत होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PF कवरेज के लिए सैलरी लिमिट में होगा इजाफा, मोदी सरकार कर रही तैयारी

कहने का मतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों को अप्रैल की जब सैलरी मिलेगी तो उसमें तीन महीने के बढ़े हुए 6 प्रतिशत डीए भी शामिल होंगे। इसके अलावा, अप्रैल महीने का अतिरिक्त डीए 2 प्रतिशत भी सैलरी में शामिल होगा। आसान भाषा में समझें तो अप्रैल में कुल 8 पर्सेंट डीए बढ़कर आएगा। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों को अप्रैल की सैलरी में मोटी रकम मिलेगी। बता दें कि डीए में यह वृद्धि स्वीकृत फॉर्मूले के अनुसार है, जो सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेसिक सैलरी में भत्ते का मर्जर… रिटायर केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा?

डीए की गणना कैसे की जाती है?

डीए की गणना 'अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक-औद्योगिक श्रमिक' (AICPI-IW) की 12 महीने की औसत रीडिंग के आधार पर की जाती है। जनवरी 2026 में डीए में होने वाली बढ़ोतरी के लिए जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 तक की औसत रीडिंग को ध्यान में रखा गया है। बता दें कि सरकार साल में दो बार डीए में बढ़ोतरी की घोषणा करती है। यह बढ़ोतरी होली या दिवाली जैसे त्योहारों के आस-पास होती है। हालांकि, इस बार एक महीने से ज्यादा इंतजार करना पड़ा है।

पहली बार इतनी देरी

बता दें कि सरकार ने पहली बार डीए के ऐलान में इतनी देरी की है। आमतौर पर मार्च के महीने में होली के आसपास साल की पहली छमाही के डीए का ऐलान होता है। हालांकि, इस बार एक महीने से ज्यादा बीत जाने के बाद भी यह ऐलान नहीं हुआ था। यहां ये भी बताते चलें कि आठवें वेतन आयोग के दौर में पहली बार डीए का ऐलान हुआ है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,