CSB Bank Share Price jumpes 8 percent after q3 business news updates 8% चढ़ा इस प्राइवेट बैंक का शेयर, खरीदारी के पीछे इस बड़ी खबर का हाथ, Business Hindi News - Hindustan
More

8% चढ़ा इस प्राइवेट बैंक का शेयर, खरीदारी के पीछे इस बड़ी खबर का हाथ

CSB Bank Share Price: शेयर बाजार में भले ही आज सोमवार को उतार और चढ़ाव के दौर देखने को मिल रहा है। लेकिन इसके बाद भी एक बैंक है जिसके शेयरों की जमकर खरीदारी हो रही है। हम बात कर रहे हैं सीएसबी बैंक लिमिटेड की। सोमवार को यह स्टॉक 8 प्रतिशत चढ़ गया।

Mon, 5 Jan 2026 11:21 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
8% चढ़ा इस प्राइवेट बैंक का शेयर, खरीदारी के पीछे इस बड़ी खबर का हाथ

CSB Bank Share Price: शेयर बाजार में भले ही आज सोमवार को उतार और चढ़ाव के दौर देखने को मिल रहा है। लेकिन इसके बाद भी एक बैंक है जिसके शेयरों की जमकर खरीदारी हो रही है। हम बात कर रहे हैं सीएसबी बैंक लिमिटेड की। सोमवार को यह स्टॉक 8 प्रतिशत चढ़ गया। जिसके बाद सीएसबी बैंक लिमिटेड के शेयर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। बता दें, कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह दिसंबर तिमाही के बिजनेस अपडेट को माना जा रहा है।

52 वीक हाई पर पहुंचा भाव

प्राइवेट बैंक का शेयर बीएसई में आज सोमवार को 489.15 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 519.95 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। यह कंपनी का 52 वीक हाई है। बता दें, सीएसबी बैंक लिमिटेड का 52 वीक लो लेवल 266.05 रुपये है। बैंक का मार्केट कैप 8781 करोड़ रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अडानी ग्रुप का बड़ा दांव, इस कंपनी में 49% हिस्से को खरीदा

बैंक ने क्या जानकारी दी है?

सीएसबी बैंक लिमिटेड ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि कुल डिपॉजिट में सालाना आधार पर 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। दिसंबर तिमाही में यह 40460 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी दिसंबर तिमाही में बैंक में कुल 33407 करोड़ रुपये जमा हुए थे।

शेयरों का प्रदर्श कैसा?

सीएसबी बैंक लिमिटेड ने अपने पोजीशनल निवेशकों को निराश नहीं किया है। इस प्राइवेट बैंक के शेयरों की कीमतों में बीते 6 महीने के दौरान 22 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल में सीएसबी बैंक लिमिटेड का शेयर 58 प्रतिशत बढ़ा है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स 8.32 प्रतिशत की तेजी आई है। तीन साल में सीएसबी बैंक लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 101 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 5 साल में यह 125 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिनी रत्न कंपनी ने 21-23 रुपये सेट किया प्राइस बैंड, GMP दिखा रहा तगड़ा फायदा

कंपनी में प्रमोटर्स की कुल हिस्सेदारी 40 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक के पास 57.61 प्रतिशत हिस्सा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,