Mini Ratna Bharat Coking Coal IPO Price Band rs 21-23 GMP gave great signals मिनी रत्न कंपनी ने 21-23 रुपये सेट किया प्राइस बैंड, GMP दिखा रहा तगड़ा फायदा, 2026 का पहला बड़ा IPO, Business Hindi News - Hindustan
More

मिनी रत्न कंपनी ने 21-23 रुपये सेट किया प्राइस बैंड, GMP दिखा रहा तगड़ा फायदा, 2026 का पहला बड़ा IPO

Bharat Coking Coal IPO Price Band: 2026 का पहला मेनबोर्ड आईपीओ भारत कुकिंग कोल ने प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया है। यह आईपीओ 9 जनवरी, दिन शुक्रवार को खुलेगा। एंकर निवेशक 8 जनवरी को भारत कुकिंग कोल आईपीओ पर दांव लगा पाएंगे।

Mon, 5 Jan 2026 09:01 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
मिनी रत्न कंपनी ने 21-23 रुपये सेट किया प्राइस बैंड, GMP दिखा रहा तगड़ा फायदा, 2026 का पहला बड़ा IPO

Bharat Coking Coal IPO Price Band: 2026 का पहला मेनबोर्ड आईपीओ भारत कुकिंग कोल ने प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया है। यह आईपीओ 9 जनवरी, दिन शुक्रवार को खुलेगा। एंकर निवेशक 8 जनवरी को भारत कुकिंग कोल आईपीओ पर दांव लगा पाएंगे। बता दें, यह कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनी है।

क्या है प्राइस बैंड?

भारत कुकिंग ऑयल का प्राइस बैंड 21 रुपये से 23 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को एक शेयर पर एक रुपये की छूट दी है। यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फार सेल पर आधारित होगा। कोल इंडिया की तरफ से भारत कुकिंग कोल में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी को बेचा जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2026 का पहला IPO मंगलवार से ओपन, GMP अभी से दिखा रहा 33% का फायदा

कितना है आईपीओ का साइज?

लॉट साइज की बात करें तो भारत कुकिंग कोल ने 600 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से रिटेल निवेशकों को कम से कम 13800 रुपये का इंवेस्टमेंट करना होगा। रिटेल निवेशकों के लिए आईपीओ का 35 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित है। 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बिडर्स के लिए और बाकि बचे 10 प्रतिशत के लिए नॉन इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स के लिए रहेगा। बता दें, भारत कुकिंग कोल आईपीओ का साइज 1071 करोड़ रुपये का है।

कोल इंडिया के निवेशकों को होगा अतिरिक्त फायदा

आईपीओ में कोल इंडिया के निवेशकों के लिए 107 करोड़ रुपये के शेयर आरक्षित रहेंगे। इसका फायदा वो निवेशक उठा पाएंगे जिन्होंने शेयरों को 1 जनवरी 2026 या उससे पहले खरीदा होगा। बता दें, आईडीबीआई कैपिटल और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:7 जनवरी को खुल रहा 45 साल पुरानी कंपनी का IPO, प्राइस बैंड 164-174 रुपये

भारत कुकिंग कोल का जीएमपी क्या चल रहा है?

ग्रे मार्केट में कंपनी की स्थिति शानदार होती चली जा रही है। इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में यह आईपीओ आज 16.25 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस आईपीओ का सबसे कम जीएमपी 13 रुपये प्रति शेयर रहा था। बता दें, मौजूदा जीएमपी प्राइस बैंड के बेहद करीब है। जोकि धमाकेदार लिस्टिंग के संकेत दे रहा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,