Adani Group acquire 49 percent of Sree Vishwa Varadhi Private अडानी ग्रुप का बड़ा दांव, इस कंपनी में 49% हिस्से को खरीदा, Business Hindi News - Hindustan
More

अडानी ग्रुप का बड़ा दांव, इस कंपनी में 49% हिस्से को खरीदा

Adani Group: अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज ने एक और कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी को खरीद लिया है। अडानी एंटरप्राइजेज की सब्सिडियरी कंपनी अडानी रोड ट्रांसपोर्ट लिमिटेड ने Sree Vishwa Varadhi Private Limited में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी को खरीद लिया है।

Mon, 5 Jan 2026 10:21 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
अडानी ग्रुप का बड़ा दांव, इस कंपनी में 49% हिस्से को खरीदा

Adani Group: अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज ने एक और कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी को खरीद लिया है। अडानी एंटरप्राइजेज की सब्सिडियरी कंपनी अडानी रोड ट्रांसपोर्ट लिमिटेड ने Sree Vishwa Varadhi Private Limited में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी को खरीद लिया है। इसके अलावा अडानी ग्रुप अतिरिक्त हिस्सेदारी भी यहां से खरीद सकता है।

अडानी ग्रुप की तरफ से एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया गया है, “हम यह जानकारी देना चाहते हैं कि हमारी सब्सिडियरी कंपनी ने Sree Vishwa Varadhi Private Limited में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी को खरीदा है। इसके साथ ही अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने का विकल्प रहेगा।” इस पूरी डील पर अभी रेगुलरेटी का अप्रूवल मिलना बाकि है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिनी रत्न कंपनी ने 21-23 रुपये सेट किया प्राइस बैंड, GMP दिखा रहा तगड़ा फायदा

शेयरों की क्या स्थिति

सोमवार को आज अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयरों में नरमी देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर आज 2274.05 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गए थे। अडानी ग्रुप की यह धाकड़ कंपनी शेयर बाजार में संघर्ष कर रही है। बीते तीन महीने में अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 9 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, एक साल में अडानी एंटरप्राइजेज का भाव 8.21 प्रतिशत लुढ़क चुका है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 8.26 प्रतिशत की तेजी आई है।

10 साल में कंपनी ने दिया 3745% का रिटर्न

दो साल में अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड का शेयर 21 प्रतिशत और तीन साल में 38 प्रतिशत टूट चुका है। हालांकि, 5 साल से होल्ड करने वाले निवेशकों को अडानी ग्रुप की इस कंपनी ने अबतक 376 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, बीते 10 सालों में अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 3745 प्रतिशत बढ़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चर्चा से दूर इस डिफेंस स्टॉक ने किया कमाल, 1 साल में पैसा डबल, आपका है दांव?

डिविडेंड देने में भी अव्वल

इस कंपनी पिछले साल एक शेयर पर 1.30 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2024 में कंपनी हर शेयर पर 1.30 रुपये का डिविडेंड बांटा था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,