1500% की तूफानी तेजी, रॉकेट सा उड़ रहा यह शेयर, दो दिग्गजों का है बड़ा दांव
कॉनकॉर्ड कंट्रोल सिस्टम्स के शेयर सोमवार को 10% उछल गए हैं। 3 साल में कंपनी के शेयरों में 1500% की तेजी आई है। दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया और मुकुल अग्रवाल का कॉनकॉर्ड कंट्रोल सिस्टम्स पर बड़ा दांव है।

इंडस्ट्रियल प्रॉडक्ट्स इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी कॉनकॉर्ड कंट्रोल सिस्टम्स के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। कॉनकॉर्ड कंट्रोल सिस्टम्स के शेयर सोमवार को BSE में 10 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 2680.35 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 39 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। पिछले 3 साल में कॉनकॉर्ड कंट्रोल सिस्टम्स के शेयर 1500 पर्सेंट चढ़ गए हैं। दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया और मुकुल अग्रवाल का कॉनकॉर्ड कंट्रोल सिस्टम्स पर बड़ा दांव है।
3 साल में 1500% उछल गए हैं कंपनी के शेयर
कॉनकॉर्ड कंट्रोल सिस्टम्स के शेयर पिछले 3 साल में 1500 पर्सेंट उछल गए हैं। कंपनी के शेयर 28 अप्रैल 2023 को 167.44 रुपये पर थे। कॉनकॉर्ड कंट्रोल सिस्टम्स के शेयर 27 अप्रैल 2026 को 2680.35 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले दो साल में कंपनी के शेयरों में 471 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। अगर पिछले एक साल की बात करें तो कॉनकॉर्ड कंट्रोल सिस्टम्स के शेयर 207 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी का मार्केट कैप सोमवार 27 अप्रैल 2026 को 2783 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
एक साल से कम में 263% से अधिक उछल गए हैं कंपनी के शेयर
कॉनकॉर्ड कंट्रोल सिस्टम्स के शेयर पिछले एक साल से भी कम में 263 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। कॉनकॉर्ड कंट्रोल सिस्टम्स के शेयर 9 मई 2025 को 728.59 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 27 अप्रैल 2026 को 2680.35 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में 58 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों में 213 पर्सेंट की तेजी आई है। कॉनकॉर्ड कंट्रोल सिस्टम्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 2840 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 728.59 रुपये है।
आशीष कचोलिया और मुकुल अग्रवाल का बड़ा दांव
दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया और मुकुल अग्रवाल का कॉनकॉर्ड कंट्रोल सिस्टम्स के शेयरों पर बड़ा दांव है। आशीष कचोलिया के पास कंपनी के 1,46,292 शेयर हैं। कंपनी में कचोलिया की 1.45 पर्सेंट हिस्सेदारी है। वहीं, मुकुल अग्रवाल के पास कॉनकॉर्ड कंट्रोल सिस्टम्स के 4,24,800 शेयर हैं। कंपनी में मुकुल अग्रवाल की 4.20 पर्सेंट हिस्सेदारी है। शेयरहोल्डिंग का यह डेटा मार्च 2026 तिमाही तक का है। कॉनकॉर्ड कंट्रोल सिस्टम्स का आईपीओ दांव लगाने के लिए 27 सितंबर 2022 को खुला था और यह 29 सितंबर तक ओपन रहा। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 55 रुपये था। कंपनी के शेयर 10 अक्टूबर 2022 को 109.95 रुपये पर लिस्ट हुए थे।




साइन इन