Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी का दाम भी आज गिरा, चेक करें लेटेस्ट रेट
Gold Price Today: इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी रेट के अनुसार सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार के मुकाबले सोना सस्ता हो गया है।

Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों के नए रेट्स आज सर्राफा बाजार में जारी कर दिए गए हैं। शुक्रवार के मुकाबले गोल्ड और सिल्वर का रेट गिर गया है। इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज सोमवार को 157821 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। जोकि शुक्रवार के मुकाबले 338 रुपये कम हो गया है। बता दें, शुक्रवार की सुबह बुलियंस मार्केट में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 158159 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
23 से 14 कैरेट गोल्ड का क्या है आज दाम? (Gold price updates)
इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 23 कैरेट गोल्ड का रेट आज सोमवार को 157189 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 144564 रुपये, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 118366 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 92325 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चांदी की कीमतों में भी गिरावट (Silver price today)
ibjarates के अनुसार 1 किलोग्राम चांदी का रेट 266778 रुपये प्रति किलोग्राम आज है। शुक्रवार की तुलना में चांदी का रेट 778 रुपये प्रति किलो सस्ता हो गया है। तब 1 किलोग्राम चांदी का दाम 267500 रुपये प्रति किलोग्राम था।
सिल्वर बार के आयात पर रोक
सरकार ने पिछले हफ्ते कुछ खास प्रकार के सिल्वर बार के आयात पर पाबंदी लगा थी। मौजूदा परिस्थितियों की वजह से केंद्र सरकार को यह फैसला लेना पड़ा है। इससे पहले केंद्र सरकार ने गोल्ड और सिल्वर पर लगने वाले इंपोर्ट ड्यूटी को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया था।
पीएम मोदी ने भी सोना ना खरीदने की की है अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से एक साल तक सोना ना खरीदने की अपील की है। पीएम की इस अपील के पीछे की वजह फॉरेक्स रिजर्व है। भारत जैसे देश जो गोल्ड बाहर से आयात करते हैं उनके मौजूदा परिस्थितियों में बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। फॉरेक्स रिजर्व का उपयोग सोना आदि के लिए कम करना पड़े इसलिए सरकार ने यह फैसला किया है।
रुपये की गिरती की कीमत ने सरकार पर दबाव को बढ़ा दिया है। आज 1 डॉलर की कीमत 96 रुपये के नए न्यूनतम स्तर तक पहुंच गई है। जिसकी वजह से दबाव बढ़ा है। यानी अब भारत को आयात के लिए अधिक पैसा खर्च करना पड़ेगा।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। सोने और चांदी की कीमतों में तेजी और गिरावट के पीछे कई कारण होते हैं। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।




साइन इन