इस सरकारी बैंक ने FD के ब्याज दरों में की बढ़ोतरी, नए रेट्स आज से लागू
FD Rates News: बैंक ऑफ इंडिया ने एफडी पर मिलने वाले ब्याज को बढ़ाने का ऐलान किया है। नई दरें आज 18 मई से लागू कर दी गई हैं। बैंक सीनियर सिटीजन को अधिक ब्याज दे रहा है।

FD Rates News: बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) ने फिक्सड डिपॉजिट (Fix Deposits) के रेट्स को बढ़ा दिया है। यानी सरकार बैंक के ग्राहकों को अब अधिक ब्याज मिलेगा। बैंक की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के लिए 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों पर इजाफा किया गया है। नई दरें 18 मई यानी आज से प्रभावी हो गई हैं।
बैंक एफडी पर कितना दे रहा है ब्याज? (Bank of India latest FD Rates)
एक साल या उससे अधिक और 2 साल से कम की एफडी पर बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से 6.5 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। 2 साल या उससे अधिक लेकिन तीन साल के कम की एफडी पर बैंक की तरफ से 6.6 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। तीन साल की एफडी करवाने पर ग्राहकों को अब 6.7 प्रतिशत ब्याज बैंक से मिलेगा।
सीनियर सिटीजन को अधिक ब्याज
बैंक ऑफ इंडिया ने दी जानकारी में कहा है कि सीनियर सिटीजन को अतिरिक्त 50 बेसिस प्वाइंट ब्याज मिलेगा। लेकिन यह 6 महीने या उससे अधिक और तीन साल से कम की एफडी पर फायदा होगा। वहीं, इसी पीरियड में सुपर सीनियर सिटीजन को 65 बेसिस प्वाइंट अधिक ब्याज मिलेगा।
3 साल या उससे अधिक की एफडी पर बैंक अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को सामान्य कस्टमर्स की तुलना में 75 बेसिस प्वाइंट अधिक ब्याज मिलेगा। वहीं, सुपर सीनियर सिटीजन को 90 बेसिस प्वाइंट्स का फायदा होगा।
लौट आया एफडी का दौर?
इस समय वैश्विक स्तर पर मचे उथल-पुथल की वजह से घरेलू शेयर बाजार की स्थिति काफी खराब है। आज सोमवार को भी सेंसेक्स और निफ्टी में 1-1 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, गोल्ड मार्केट में पहले तेजी और फिर अब मौजूदा परिस्थितियों की वजह से अस्थिरता ने माहौल खराब कर दिया है। इधर सरकार ने गोल्ड और सिल्वर के इंपोर्ट ड्यूटी को बढ़ा दिया है। जिसकी वजह से अब सोना और चांदी पर अधिक ब्याज देना होगा।
मौजूदा परिस्थितियों में निवेशकों के लिए एफडी एक अच्छा विकल्प है। जहां रिटर्न की भी पूरी गारंटी रहती है। वहीं, पैसा भी सुरक्षित रहता है। इस समय के हालात को देखकर लगता है कि एक बार फिर से एफडी का दौर वापस आने वाला है। युवाओं का भी रुझान एफडी की तरफ अधिक बढ़ सकता है।




साइन इन