CleanMax IPO Tata company tata investment among others invest in 921 crore rs anchor round ग्रे मार्केट में पस्त पड़ा यह IPO, टाटा की कंपनी ने लगाया है बड़ा दांव, Business Hindi News - Hindustan
More

ग्रे मार्केट में पस्त पड़ा यह IPO, टाटा की कंपनी ने लगाया है बड़ा दांव

रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़ी कंपनी का 3,100 करोड़ रुपये का आईपीओ 23 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 25 फरवरी को बंद होगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए 1,000-1,053 रुपये प्रति शेयर का इश्यू प्राइस तय किया है।

Sat, 21 Feb 2026 06:30 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
ग्रे मार्केट में पस्त पड़ा यह IPO, टाटा की कंपनी ने लगाया है बड़ा दांव

CleanMax IPO: रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़ी कंपनी- क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का इंतजार खत्म होने वाा है। रिटेल निवेशकों के लिए यह आईपीओ खुलने से पहले एंकर निवेशकों से 921 करोड़ रुपये जुटाए हैं। बीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, एंकर निवेश दौर में टेमासेक होल्डिंग्स, नोमुरा एसेट मैनेजमेंट, एसबीआई लाइफ, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्प, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, एडीआईए, एसबीआई जनरल, प्रेमजी इन्वेस्ट और फ्रैंकलिन टेम्पलटन सहित विदेशी और घरेलू संस्थान शामिल हुए।

इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी 68 प्रतिशत और विदेशी संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी 32 प्रतिशत रही। क्लीनमैक्स ने निवेशकों को 1,053 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 87,46,437 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

कब आ रहा आईपीओ?

क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस का 3,100 करोड़ रुपये का आईपीओ 23 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 25 फरवरी को बंद होगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए 1,000-1,053 रुपये प्रति शेयर का इश्यू प्राइस तय किया है। ऊपरी मूल्य स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन 12,325 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

इस इश्यू में 1,200 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे जबकि प्रवर्तकों एवं मौजूदा शेयरधारकों की तरफ से 1,900 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) की जाएगी। ग्रे मार्केट में आईपीओ का प्रीमियम डिस्काउंट पर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:99% टूटकर अब 2 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा यह शेयर, कंपनी को लेकर है ये अपडेट
ये भी पढ़ें:दवा कंपनी पर LIC फिदा, लगातार बढ़ा रही हिस्सेदारी, शेयर पर ब्रोकरेज की नजर
ये भी पढ़ें:टाटा के इस शेयर को बेच दो, ब्रोकरेज ने कहा- अभी आने वाली है गिरावट

31 मार्च, 2025 तक क्लीनमैक्स एनवायरो भारत में कॉमर्शियल और औद्योगिक उपभोक्ताओं को रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्युशन प्रोवाइड करने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। 31 जुलाई 2025 तक कंपनी 2.54 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का संचालन, स्वामित्व और प्रबंधन कर रही थी जबकि 2.53 गीगावाट की अतिरिक्त क्षमता या तो निर्माणाधीन थी या भविष्य के विकास के लिए संविदात्मक व्यवस्थाओं के माध्यम से सुरक्षित की गई थी।

कब शेयर बाजार में होगी लिस्टिंग

प्रस्तावित समयसीमा के अनुसार, कंपनी 26 फरवरी, गुरुवार को आईपीओ आवंटन को अंतिम रूप देने की योजना बना रही है। जिन आवेदकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उन्हें उसी दिन रिफंड मिलने की उम्मीद है। सफल निवेशकों को 27 फरवरी, शुक्रवार तक उनके डीमैट खातों में आवंटित इक्विटी शेयर प्राप्त हो जाने चाहिए। अंतिम मंजूरी मिलने पर शेयर 2 मार्च, सोमवार को बीएसई और एनएसई दोनों पर लिस्ट होने के लिए तैयार है। खुदरा निवेशकों के लिए आईपीओ में 14 इक्विटी शेयरों का लॉट आकार है। प्राइस लिमिट के अपर बैंड पर एक निवेशक को न्यूनतम एक लॉट के लिए आवेदन करने हेतु ₹14,742 का निवेश करना होगा। इसके बाद आवेदन लॉट के आकार के गुणकों में किए जा सकते हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,