टाटा के इस शेयर को बेच दो, ब्रोकरेज ने कहा- अभी आने वाली है गिरावट
टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा एलेक्सी के शेयर बिकवाली मोड में आ सकते हैं। ऐसा अनुमान ब्रोकरेज आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का है। ब्रोकरेज आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने शेयर टारगेट प्राइस 4400 रुपये तय किया है। मतलब ये कि शेयर अपने 52 वीक लो से भी नीचे आ सकता है।

Tata Elxsi share price: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा एलेक्सी के शेयर बिकवाली मोड में आ सकते हैं। ऐसा अनुमान ब्रोकरेज आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का है। ब्रोकरेज ने शेयर पर सेल रेटिंग दी है। इसका मतलब है कि ब्रोकरेज निवेशकों से शेयर को बेचने की सलाह दे रहा है। आइए जान लेते हैं टाटा एलेक्सी के शेयर का टारगेट प्राइस।
टाटा एलेक्सी के शेयर का परफॉर्मेंस
टाटा एलेक्सी के शेयर की बात करें तो यह बीते शुक्रवार को बीएसई पर 4839.90 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले मामूली बढ़त के साथ 4858.25 रुपये पर बंद हुआ। शेयर का ट्रेडिंग रेंज 4908 रुपये से 4790 रुपये के बीच था। शेयर के 52 हफ्ते के हाई की बात करें तो यह 6,733.50 रुपये है। वहीं, 52 हफ्ते का लो 4,601.05 रुपये है। ब्रोकरेज आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने शेयर पर सेल रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 4400 रुपये तय किया है। मतलब ये कि शेयर अपने 52 वीक लो से भी नीचे आ सकता है।
शेयरहोल्डिंग पैटर्न
टाटा एलेक्सी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो प्रमोटर के पास 43.90 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 56.10 फीसदी हिस्सेदारी है। प्रमोटर में मेजर स्टेक टाटा संस के पास है। टाटा संस की हिस्सेदारी 2,62,95,264 शेयर या 42.21 फीसदी के बराबर है। टाटा इन्वेस्टमेंट के पास 10,53,655 शेयर या 1.69 फीसदी हिस्सेदारी है। पब्लिक शेयरहोल्डर में जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन के पास 7,33,195 शेयर या 1.18 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं, एलआईसी के पसस 41,05,617 शेयर या 6.59 फीसदी हिस्सेदारी है।
होने वाली है अहम बैठक
टाटा एलेक्सी के प्रमोटर टाटा संस की अगले सप्ताह एक असाधारण आम बैठक (ईजीएम) होने वाली है। इस बैठक में एन चंद्रशेखरन को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में तीसरे कार्यकाल के लिए फिर से नियुक्त करने को हरी झंडी मिलेगी। बता दें कि चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल एक साल बाद खत्म हाने वाला है। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी के बहुसंख्यक शेयरधारक टाटा ट्रस्ट्स ने पिछले वर्ष अक्टूबर में चंद्रशेखरन को कार्यकारी भूमिका में फिर से नियुक्त करने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया था।
एन चंद्रशेखरन की बात करें तो टाटा समूह की कंपनियों के प्रमोटर टाटा संस के चेयरमैन हैं। वह अक्टूबर 2016 में टाटा संस के बोर्ड में शामिल हुए और जनवरी 2017 में चेयरमैन नियुक्त हुए। वे टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा पावर, एयर इंडिया, इंडियन होटल्स कंपनी और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज सहित समूह की कई ऑपरेटिंग कंपनियों के बोर्ड के भी अध्यक्ष हैं। चेयरमैन बनने से पहले, वे टीसीएस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे। यहां चंद्रशेखरन ने 30 वर्षों तक सेवा की।




साइन इन