anil ambani led reliance home finance share crash from 107 rs to 2 rs latest update here 99% टूटकर अब 2 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा यह शेयर, कंपनी को लेकर है ये अपडेट, Business Hindi News - Hindustan
More

99% टूटकर अब 2 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा यह शेयर, कंपनी को लेकर है ये अपडेट

रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड के कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (CIRP) से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। आइए इस अपडेट को जान लेते हैं। इसके साथ ही यह भी जान लेंगे कि आखिर कंपनी को लेकर क्या बड़ा अपडेट है।

Sat, 21 Feb 2026 04:12 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
99% टूटकर अब 2 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा यह शेयर, कंपनी को लेकर है ये अपडेट

अनिल अंबानी की कई ऐसी कंपनियां हैं जो दिवाला प्रक्रिया से गुजर रही हैं। इस माहौल का असर कंपनियों के शेयर पर भी पड़ा है। ज्यादातर कंपनियों के शेयर अपने ऑल टाइम हाई से 99 पर्सेंट या उससे अधिक टूट चुके हैं। ऐसा ही एक शेयर रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड है। दरअसल, कंपनी के कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (CIRP) से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। आइए इस अपडेट को जान लेते हैं। इसके साथ ही यह भी जान लेंगे कि आखिर कंपनी को लेकर क्या बड़ा अपडेट है।

क्या है अपडेट?

रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड के रेजोल्यूशन प्रोफेशनल उमेश बलराम सोनकर ने स्टॉक एक्सचेंज बीएसई और एनएसई को सूचित किया कि कंपनी के लिए समाधान योजनाएं जमा करने की अंतिम तारीख तक कुल 12 रेजोल्यूशन प्लान प्राप्त हुए हैं। ये योजनाएं उन 28 संभावित आवेदकों में से आई हैं जिन्हें अंतिम सूची में शामिल किया गया था। बता दें कि दिवाला प्रक्रिया के तहत नवंबर 2025 में एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) आमंत्रित किया गया था और बाद में समय बढ़ाया गया था। अब प्राप्त प्रस्तावों की आगे जांच और मूल्यांकन किया जाएगा, जिसके बाद कर्जदाताओं की समिति (CoC) उपयुक्त योजना पर फैसला करेगी। इस प्रक्रिया का उद्देश्य कंपनी के लिए उपयुक्त खरीदार या पुनर्गठन योजना तय करना है।

शेयर का परफॉर्मेंस

रिलायंस होम फाइनेंस के शेयर की बात करें तो 2.52 रुपये पर है। एक दिन पहले के मुकाबले शेयर 3.45% टूटकर बंद हुआ। 20 फरवरी को शेयर की कीमत 2.51 रुपये पर आ गई। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है। जून 2025 में यह शेयर 7.84 रुपये पर था। शेयर के 52 हफ्ते का हाई यह भाव है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दवा कंपनी पर LIC फिदा, लगातार बढ़ा रही हिस्सेदारी, शेयर पर ब्रोकरेज की नजर
ये भी पढ़ें:टाटा के इस शेयर को बेच दो, ब्रोकरेज ने कहा- अभी आने वाली है गिरावट
ये भी पढ़ें:अकाउंट में पैसे नहीं तब भी निकाल सकेंगे 10 हजार रुपये, मोदी सरकार की खास स्कीम

अनिल अंबानी ने कोर्ट में दिया है हलफनामा

ये खबर ऐसे समय में आई है जब रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी ने उच्चतम न्यायालय में हलफनामा दिया है। रिलायंस होम के प्रमोटर रहे अनिल अंबानी ने अदालत में कहा है कि वह बिना पूर्व-अनुमति के देश नहीं छोड़ेंगे और एजेंसियों के साथ जांच में पूरा सहयोग करेंगे। यह मामला अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी) द्वारा कथित रूप से 40,000 करोड़ रुपये की बैंकिंग एवं कॉरपोरेट धोखाधड़ी से जुड़ा है। शीर्ष अदालत में दायर हलफनामे में अंबानी ने कहा कि उनका देश छोड़ने का कोई इरादा नहीं है और न ही उनकी कानूनी प्रक्रिया से बचने की कोई मंशा है। हलफनामे में कहा गया कि उन्हें प्रवर्तन निदेशालय ने 26 फरवरी, 2026 को पेश होने के लिए बुलाया है। उन्होंने उस तारीख को पेश होने और जांच में शामिल होने का वादा किया है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,