City Union Bank Ltd Bonus Share record date this week check all details here 3 बार बोनस शेयर देने जा रहा है यह बैंक, रिकॉर्ड डेट नजदीक, स्टॉक रिटर्न भी अच्छा, Business Hindi News - Hindustan
More

3 बार बोनस शेयर देने जा रहा है यह बैंक, रिकॉर्ड डेट नजदीक, स्टॉक रिटर्न भी अच्छा

City Union Bank Ltd Bonus Share: सिटी यूनियन बैंक लिमिटेड की तरफ से बोनस शेयर दिया जा रहा है। कंपनी इसी हफ्ते एक्स-बोनस ट्रेड करने जा रही है। 

Sun, 7 June 2026 01:40 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
3 बार बोनस शेयर देने जा रहा है यह बैंक, रिकॉर्ड डेट नजदीक, स्टॉक रिटर्न भी अच्छा

City Union Bank Ltd Bonus Share: सिटी यूनियन बैंक लिमिटेड ने तीसरी बार बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। कंपनी ने 3 शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर देने का फैसला किया है। इस बोनस इश्यू के लिए बैंक ने जो रिकॉर्ड डेट तय किया है वो इसी हफ्ते है। आइए डीटेल्स में जानते हैं बोनस शेयर के विषय में ...

किस दिन है रिकॉर्ड डेट (City Union Bank Ltd Bonus Share record date)

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि 3 शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है। इस बोनस इश्यू के लिए सिटी यूनियन बैंक लिमिटेड ने 12 जून 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिन निवेशकों के पास इस दिन बैंक के 3 शेयर रहेंगे उन्हें एक शेयर बोनस के तौर पर मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एलपीजी की कीमतों में इजाफा, पाकिस्तान, श्रीलंका की तुलना में अब भी कम दाम

2 बार बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी

City Union Bank Ltd ने इससे पहले बार निवेशकों को बोनस शेयर दिया है। कंपनी ने 2018 में बोनस शेयर दिया था। बीएसई के डाटा के अनुसार कंपनी ने तब 10 शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर दिया था। सिटी बैंक लिमिटेड ने पहली बार निवेशकों को 2017 में बोनस शेयर दिया था। तब भी कंपनी ने 10 शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आधी रात से महंगा हुआ LPG सिलेंडर, चेक करें अपने शहर का नया रेट

शेयरों का प्रदर्शन कैसा है?

पिछले एक साल में सिटी बैंक लिमिटेड के शेयर 0.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ बीएसई में 244.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 13 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। बीता 6 महीना शेयर बाजार में सिटी यूनियन बैंक के लिए भले ही कठिन रहा हो लेकिन एक साल में यह स्टॉक 23 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

City Union Bank Ltd का 52 वीक हाई 319.95 रुपये और 52 वीक लो लेवल 184 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 18183 करोड़ रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टाटा ग्रुप की 7 कंपनियां इस हफ्ते ट्रेड करेंगी एक्स-डिविडेंड

लॉन्ग टर्म में कंपनी का प्रदर्शन कैसा?

दो साल में सिटी यूनियन बैंक लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 69 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, तीन साल में यह स्टॉक 95 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। पिछले 5 साल में सिटी यूनियन बैंक के शेयरों की कीमतों में 47 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। बता दें, 10 साल में सिटी यूनियन बैंक लिमिटेड के शेयरों का भाव 183 प्रतिशत बढ़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,