LPG Price hike today 29 rupee second time after war started check gas clyinder rate of your city LPG Price hike: आधी रात से महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, चेक करें अपने शहर का नया रेट, Business Hindi News - Hindustan
More

LPG Price hike: आधी रात से महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, चेक करें अपने शहर का नया रेट

LPG Price hike today: घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये का इजाफा किया गया है। जब से युद्ध शुरू हुआ है दूसरी बार कीमतों को बढ़ाया गया है। 

Sun, 7 June 2026 07:36 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
LPG Price hike: आधी रात से महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, चेक करें अपने शहर का नया रेट

LPG Price hike today: घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज रविवार को इजाफा कर दिया गया है। कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। नए रेट्स आज से लागू हो गए हैं। इस ताजा बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर का रेट 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये पहुंच गया है। बता दें, बीते 3 महीने में यह दूसरी बार है जब घरेलू सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ है। इससे पहले 60 रुपये की बढ़ोतरी पहले भी हो चुकी है। यह बढ़ोतरी 7 मार्च को हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन लोगों को 30 दिन में सरेंडर करना होगा LPG कनेक्शन, नए नियम लागू

किस शहर में क्या है घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट? (LPG Price today)

दिल्ली - 942 रुपये

मुंबई - 941.50 रुपये

कोलकाता - 968 रुपये

चेन्नई - 957.50 रुपये

नोएडा - 939.50 रुपये

बेंगलुरू - 915.50 रुपये

भुवनेश्वर - 968 रुपये

चंडीगढ़ - 951.50 रुपये

हैदराबाद - 994 रुपये

जयपुर - 945.50 रुपये

लखनऊ - 979.50 रुपये

पटना - 1031.50 रुपये

तिरुअनंतपुरम् - 951 रुपये

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन लोगों को 30 दिन में सरेंडर करना होगा LPG कनेक्शन, नए नियम लागू

कॉमर्शियल सिलेंडर का क्या है रेट? (LPG Latest Price)

दिल्ली - 3113.50 रुपये

कोलकाता - 3255.50 रुपये

मुंबई - 3067.50 रुपये

चेन्नई - 3283 रुपये

नोएडा - 3113.50 रुपये

बेंगलुरू - 3198 रुपये

भुवनेश्वर - 3290 रुपये

चंडीगढ़ - 3136 रुपये

हैदराबाद - 3367 रुपये

जयपुर - 3141 रुपये

लखनऊ - 3236 रुपये

पटना - 3400 रुपये

तिरुअनंतपुरम् - 3152 रुपये

आज कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसी महीने की शुरुआत में कॉर्शियल सिलेंडर का भी रेट बढ़ा दिया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकारी कर्मचारी भूल जाएं पुरानी पेंशन? 8वां वित्त आयोग भी करेगा OPS पर मायूस!

कंपनियों को रहा है नुकसान

रिपोर्ट्स के अनुसार एक एलपीजी सिलेंडर पर मौजूदा समय में कंपनियों को 700 रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की वजह से स्थिति काफी खराब हुई है।

भारत सरकार की तरफ से घरेलू स्तर पर प्रोडक्शन बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। सरकार की तरफ से कंपनियों को कम से कम 30 दिन का गैस स्टोरेज बढ़ाने की बात कही गई है।

एलपीजी बुकिंग के नियम हुए सख्त (LPG cylinder Booking Rule)

मौजूदा स्थितियों में सरकार ने एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियमों में काफी सख्ती कर दी है। अब बिना रजिस्टर्ड मोबाइल के बुकिंग नहीं की जा सकती है। इसके अलावा ओटीपी देने पर ही आपको सिलेंडर मिलेगा। सरकार की कोशिश है कि इस प्रक्रिया के जरिए कालाबाजारी को रोका जा सके। बता दें, गांव में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन और शहरों में 25 दिन के अंतराल पर ही किया जा सकता है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,