LPG Price hike today indian paying less money in comparison pakistan srilanka and other LPG Price Today: एलपीजी की कीमतों में इजाफा, पाकिस्तान, श्रीलंका की तुलना में अब भी काफी कम दाम, Business Hindi News - Hindustan
More

LPG Price Today: एलपीजी की कीमतों में इजाफा, पाकिस्तान, श्रीलंका की तुलना में अब भी काफी कम दाम

LPG Price Today: आज रविवार को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपेये का इजाफा हुआ है। हालांकि, इसके बाद भी पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश की तुलना में एलपीजी सिलेंडर का रेट कम है। 

Sun, 7 June 2026 12:48 PMTarun Pratap Singh भाषा
share
LPG Price Today: एलपीजी की कीमतों में इजाफा, पाकिस्तान, श्रीलंका की तुलना में अब भी काफी कम दाम

LPG Price Today: केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (एलपीजी) की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी के एक दिन बाद अपने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा है कि इंटरनेशनल मार्केट में गैस की कीमतों में तेज उछाल के बावजूद भारत में परिवारों को रसोई गैस दुनिया के अन्य देशों की तुलना में सस्ती कीमत पर मिल रही है।

सरकार का दावा है कि भारत में घरेलू एलपीजी की कीमतें पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका समेत कई देशों और अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया तथा कनाडा जैसे विकसित देशों की तुलना में अब भी कम हैं। पाकिस्तान में 1046 रुपये, नेपाल में 1207 रुपये, बांग्लादेश में 1225 रुपये, श्रीलंका में 1241 रुपये, अमेरिका में 1755 रुपये, ऑस्ट्रेलिया में 1765 रुपये, कनाडा में 2411 रुपये में एलपीजी बिक रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आधी रात से महंगा हुआ LPG सिलेंडर, चेक करें अपने शहर का नया रेट

कितना है दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर का रेट?

दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 942 हो गई है, जो पहले 913 रुपये थी। वहीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के लाभार्थियों को साल में चार बार 300 रुपये की सब्सिडी मिलने के बाद सिलेंडर ₹642 में उपलब्ध होगा। हालांकि, पिछले साल यह सब्सिडी साल में नौ बार देने की घोषणा की गई थी।

अब भी हो रहा 703 रुपये का नुकसान

इससे पहले सात मार्च को घरेलू रसोई गैस के दाम 60 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए थे। इस तरह से 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर के दाम कुल मिलाकर 89 रुपये बढ़ चुके हैं।ताजा संशोधन से पहले पब्लिक सेक्टर की पेट्रोलियम कंपनियों को प्रत्येक सिलेंडर की बिक्री पर 703 रुपये का नुकसान हो रह था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टाटा ग्रुप की 7 कंपनियां इस हफ्ते ट्रेड करेंगी एक्स-डिविडेंड

इंटरनेशनल मार्केट में 46% बढ़ा दाम

सरकार ने बताया कि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में आपूर्ति बाधित होने के कारण एलपीजी का वैश्विक बेंचमार्क 'सऊदी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस' फरवरी के बाद लगभग 46 प्रतिशत बढ़ गया है। इसके चलते घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति की वास्तविक लागत 1,600 रुपये से अधिक हो चुकी है।

सरकार का कहना है कि घरेलू उपभोक्ता केवल 942 का भुगतान कर रहे हैं, जबकि शेष लागत का बड़ा हिस्सा सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां और सरकार वहन कर रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी, क्या आज सुबह बढ़ गए दाम?

60,000 करोड़ रुपये का नुकसान

सरकार के मुताबिक, घरेलू एलपीजी पर नुकसान पिछले वित्त वर्ष में बढ़कर लगभग₹60,000 करोड़ हो गया, जो एक वर्ष पहले 41,338 करोड़ थी। इस नुकसान की आंशिक भरपाई के लिए केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम कंपनियों को ₹30,000 करोड़ की क्षतिपूर्ति देने को मंजूरी दी है।

सरकार ने यह भी कहा कि संकट के दौरान देश में एलपीजी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए घरेलू उत्पादन में 60 प्रतिशत से अधिक वृद्धि की गई और अमेरिका, कनाडा तथा अल्जीरिया जैसे देशों से अतिरिक्त आयात की व्यवस्था की गई।

सरकार के अनुसार, कीमतों में यह संशोधन उपभोक्ताओं को वैश्विक कीमतों के पूरे असर से बचाने और देशभर में रसोई गैस की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,