CCI clears Adani Power GVK buy company fundraise plan share in demand अडानी की झोली में आई यह कंपनी, CCI की मंजूरी के बीच उछला शेयर, आपका है दांव?, Business Hindi News - Hindustan
More

अडानी की झोली में आई यह कंपनी, CCI की मंजूरी के बीच उछला शेयर, आपका है दांव?

सीसीआई ने अडानी पावर लिमिटेड के हाथों जीवीके एनर्जी लिमिटेड का अधिग्रहण करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। खबर ये भी है कि अडानी पावर इस साल अपने विस्तार के लिए लोकल डेट मार्केट से 8,000 करोड़ रुपये (836 मिलियन डॉलर) जुटाने की योजना बना रही है।

Wed, 13 May 2026 11:27 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
अडानी की झोली में आई यह कंपनी, CCI की मंजूरी के बीच उछला शेयर, आपका है दांव?

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को गौतम अडानी समूह की कंपनी अडानी पावर के शेयर डिमांड में थे। ट्रेडिंग के दौरान यह शेयर करीब 3 पर्सेंट चढ़ गया। शेयर में यह तेजी ऐसे समय आई जब कंपनी को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने गुड न्यूज दी है। वहीं, फंडरेजिंग की भी खबरें आ रही हैं।

क्या है गुड न्यूज

सीसीआई ने मंगलवार को बिजली कंपनी अडानी पावर लिमिटेड के हाथों जीवीके एनर्जी लिमिटेड का अधिग्रहण करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। सीसीआई ने कहा कि इस प्रस्तावित सौदे के तहत अडानी पावर, दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी), 2016 के तहत जारी प्रक्रिया के अनुरूप जीवीके एनर्जी की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी और नियंत्रण हासिल करेगी। जीवीके एनर्जी अपनी सब्सिडयरी कंपनी के माध्यम से उत्तराखंड के श्रीनगर में 330 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना का संचालन करती है। बता दें कि अडानी पावर के बिजली उत्पादक प्लांट गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड और तमिलनाडु में स्थित हैं। इसके अलावा कंपनी गुजरात में 40 मेगावाट का सोलर एनर्जी प्लांट भी संचालित करती है।

अडानी पावर फंड जुटाने की तैयारी में

इस बीच, खबर ये भी है कि अडानी पावर इस साल अपने विस्तार के लिए लोकल डेट मार्केट से 8,000 करोड़ रुपये (836 मिलियन डॉलर) जुटाने की योजना बना रही है। ईटी की एक खबर में बताया गया है कि इस फंडरेजिंग में 50 अरब रुपये का सार्वजनिक ऋण और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के नेतृत्व वाले लेंडर्स के समूह से लगभग 30 अरब रुपये का लोन शामिल है। इस लोन की अवधि दो से 5 साल तक हो सकती है और कंपनी बड़े घरेलू संस्थानों के साथ द्विपक्षीय सौदों के जरिए 10 साल तक की अवधि के लिए, किस्तों में फंड जुटाने पर भी विचार कर रही है।

अडानी पावर के शेयर का हाल

इन खबरों के बीच अडानी पावर के शेयर की बात करें तो 213.90 रुपये पर है। एक दिन पहले के मुकाबले बुधवार को शेयर 2.05% बढ़कर बंद हुआ। बता दें कि 5 मई को शेयर 234.35 रुपये पर था। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹57 तक जा सकता है यह चर्चित शेयर, शानदार नतीजे के बीच ब्रोकरेज ने कहा-खरीदो

अडानी पावर के तिमाही नतीजे

अडानी पावर लिमिटेड ने अपने तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं। 31 मार्च को समाप्त तिमाही में अडानी पावर लिमिटेड का नेट प्रॉफिट 64 प्रतिशत से अधिक बढ़कर ₹4,271.40 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से राजस्व बढ़ने और खर्च कम होने से लाभ बढ़ा है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि पिछले साल की इसी तिमाही में उसका मुनाफा ₹2,599.23 करोड़ रुपये था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेलिगेयर की रश्मी सलूजा ने ‘खेल’ कर बचा लिए थे ₹2 करोड़, अब सेबी का बड़ा एक्शन
ये भी पढ़ें:सुनील मित्तल एक बार फिर बने एयरटेल के चेयरमैन, 5 साल के लिए बोर्ड की मंजूरी

कंपनी की कुल आय चौथी तिमाही में बढ़कर ₹15,989.09 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्तवर्ष 2024-25 की इसी तिमाही में ₹14,535.60 करोड़ रुपये थी। पूरे वित्तवर्ष 2025-26 के लिए, कंपनी का मुनाफा बढ़कर ₹12,971.08 करोड़ रुपये हो गया जो वित्तवर्ष 2024-25 में ₹12,749.61 करोड़ रुपये था। तिमाही में परिचालन राजस्व 2.93 प्रतिशत बढ़कर ₹14,559.97 करोड़ हो गया, जबकि वित्तवर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में यह ₹14,145.31 करोड़ था।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,