बजट 2026 में बांग्लादेश पर बरसा पैसा! तनातनी के बीच हुआ ऐलान, अफगानिस्तान को मिलेंगे ₹150 करोड़
Budget 2026: बांग्लादेश से तनाव के बीच भारत ने अपने पड़ोसी देश को और आर्थिक सहयोग की बात कही है। इसका ऐलान बजट में किया गया है। पिछले बजट की तुलना में इस बार फंड का आवंटन लगभग दोगुना कर दिया गया है।

Budget 2026: बांग्लादेश से तनाव के बीच भारत ने अपने पड़ोसी देश को और आर्थिक सहयोग की बात कही है। इसका ऐलान बजट में किया गया है। पिछले बजट की तुलना में इस बार फंड का आवंटन लगभग दोगुना कर दिया गया है। बता दें, बजट 2025 की तुलना में इस बार फंड को 74% बढ़ाया गया है।
60 करोड़ रुपये का है प्रावधान
भारत सरकार ने बजट 2026-27 में बांग्लादेश को 60 करोड़ रुपये देने की बात कही है। पिछले बजट में पड़ोसी देश को 34.48 करोड़ रुपये देने का ऐलान हुआ था। विदेश मंत्रालय की तरफ से 120 करोड़ रुपये की डिमांड बांग्लादेश के लिए किया गया था। जिसे बजट में घटा दिया गया। बता दें, जब से बांग्लादेश में मोहम्मद यूसुफ की अगुवाई वाली अंतरिम सरकार ने कमान संभाली है उसके बाद से ही पड़ोसी देश के साथ भारत का सम्बंध प्रभावित हुआ है। लेकिन इसके बावजूद भारत सरकार बहुत ही सतर्कता के साथ सम्बंधों में आगे बढ़ रही है।
चाबहार पोर्ट से दूरी
वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान ईरान स्थित चाबहार पोर्ट के लिए बजट में 400 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था। इसके साथ ही वित्त वर्ष 2026 के दौरान फिर से 400 करोड़ रुपये के सहयोग का वादा किया गया था। बजट 2026-27 में चाबहार पोर्ट के लिए कोई पैसा आवंटित नहीं किया गया है।
अफगानिस्तान को मिलेगा 150 करोड़ रुपया
बजट 2026 में तालिबान शासित अफगानिस्तान के लिए भी फंड प्रावधान किए गए हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार अफगानिस्तान को 50 प्रतिशत अधिक बजट आवंटित हुआ है। भारत सरकार ने अफगानिस्तान के लिए 150 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। बता दें, नेपाल को 800 करोड़ रुपये का फंड बजट 2026 में मिला है।
भारत सबसे अधिक भूटान की मदद करेगा। अपने पड़ोसी देश भूटान के लिए भारत सरकार ने बजट 2026 में 2288 करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया है। इसमें 1769 करोड़ रुपये का ग्रांट और 520 करोड़ रुपये का लोन शामिल है। बता दें, पिछले साल की तुलना में भूटान को इस बार 17 प्रतिशत अधिक फंड आवंटित किया गया है।




साइन इन