Budget 2025 Nirmala Sithraman give big relief on gold these two stock surged upto 6 percent निर्मला ताई ने बजट में दी खुशखबरी, चहक उठे इन 2 कंपनियों के निवेशक, 6% चढ़ा शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

निर्मला ताई ने बजट में दी खुशखबरी, चहक उठे इन 2 कंपनियों के निवेशक, 6% चढ़ा शेयर

Budget 2026: बजट 2026 की स्पीच के बाद टाइटन कंपनी लिमिटेड और कल्याण ज्वैलर्स इंडिया लिमिटेड के शेयरों में 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। इन दोनों कंपनियों के शेयरों में ऐसे समय में तेजी देखने को मिली है जब घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखी जा रही है।

Sun, 1 Feb 2026 02:47 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
निर्मला ताई ने बजट में दी खुशखबरी, चहक उठे इन 2 कंपनियों के निवेशक, 6% चढ़ा शेयर

Budget 2026: बजट 2026 की स्पीच के बाद टाइटन कंपनी लिमिटेड और कल्याण ज्वैलर्स इंडिया लिमिटेड के शेयरों में 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। इन दोनों कंपनियों के शेयरों में ऐसे समय में तेजी देखने को मिली है जब घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखी जा रही है। बता दें, टाइटन कंपनी लिमिटेड और कल्याण ज्वैलर्स इंडिया के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह गोल्ड के कस्टम ड्यूटी को लेकर कोई बदलाव किया जाना है।

जुलाई 2024 में गोल्ड पर लगने वाले कस्टम ड्यूटी को 15 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत कर दिया गया था। इसके पीछे की वजब स्मगलिंग को रोकना बताया गया था। बता दें, गोल्ड पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने का ज्वेलरी मार्केट पर बुरा असर डालता है। इससे डिमांड प्रभावित होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या है STT? बाजार में इसी वजह से मचा हाहाकार, बजट में ऐसा क्या हुआ ऐलान

टाटा के शेयर 4% उछला

बीएसई में आज रविवार को टाइटन लिमिटेड का शेयर 3978.30 रुपये के स्तर पर खुला था। टाटा ग्रुप का यह स्टॉक 4144.45 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंचने में सफल रहे हैं। एक साल में टाइटन लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में करीब 15 प्रतिशत की तेजी आई है।

कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों में 6 प्रतिशत उछाल

यह स्टॉक आज बीएसई में 366.70 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 385.40 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन दो सरकारी कंपनियों को लेकर बजट 2026 में हुआ ऐलान, तुरंत दिखा शेयरों पर असर

इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती की उम्मीद कर रहा था सेक्टर

बजट 2026 से ज्वेलरी मार्केट इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती की उम्मीद कर रहा था। भारत इस सेगमेंट में इंपोर्ट पर बहुत निर्भर करता है। लेकिन मौजूदा परस्थितियों के बाद भी वित्त मंत्री ने इंपोर्ट ड्यूटी में कोई कटौती नहीं की। इसके अलावा गोल्ड में जीएसटी को भी कम करने की मांग हो रही थी। लेकिन इस मोर्चे पर भी राहत नहीं मिली है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,