Budget Announcement 2026 these Power Stock jumps 4 percent check details इन दो सरकारी कंपनियों को लेकर बजट 2026 में हुआ ऐलान, तुरंत दिखा शेयरों पर असर, 4% से अधिक चढ़ा भाव, Business Hindi News - Hindustan
More

इन दो सरकारी कंपनियों को लेकर बजट 2026 में हुआ ऐलान, तुरंत दिखा शेयरों पर असर, 4% से अधिक चढ़ा भाव

Budget Announcement 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (Power Finance Corporation) और आरईसी (REC Share) को लेकर बड़ा ऐलान किया है। केंद्रीय वित्त मंत्री ने इन दोनों सरकारी संस्थाओं के पुनर्गठन का ऐलान किया है।

Sun, 1 Feb 2026 12:01 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
इन दो सरकारी कंपनियों को लेकर बजट 2026 में हुआ ऐलान, तुरंत दिखा शेयरों पर असर, 4% से अधिक चढ़ा  भाव

Budget Announcement 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (Power Finance Corporation) और आरईसी (REC Shareको लेकर बड़ा ऐलान किया है। केंद्रीय वित्त मंत्री ने इन दोनों सरकारी संस्थाओं के पुनर्गठन का ऐलान किया है। वित्त मंत्री ने अपने भाषण में कहा कि इससे इन पावर सेक्टर की कंपनियों की उत्पादकता को बढ़ाया जा सकेगा। बता दें, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण के इस ऐलान के बाद इन कंपनियों के शेयरों में 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

4% से अधिक चढ़ा भाव

पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन के शेयरों का भाव एनएसई में 4.1 प्रतिशत की तेजी के साथ 394.20 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। वहीं, आरईसी के शेयरों की कीमतों में 4.33 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। इस तेजी के बाद आरईसी के शेयरों का भाव 379.90 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।

मॉर्गन स्टेनले ने अपनी रिपोर्ट में इन दोनों कंपनियों को ओवरवेट रेटिंग दी थी। ब्रोकरेज हाउस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वित्त वर्ष 2025 से वित्त वर्ष 2028 के दौरान इन कंपनियों का लोन CAGR 12 प्रतिशत रहेगा।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,