BSE BSE closed on March 26 for Ram Navami Stock Market Holidays list उतार-चढ़ाव के बीच कल बंद रहेगा शेयर बाजार, जानिए क्या है वजह, Business Hindi News - Hindustan
More

उतार-चढ़ाव के बीच कल बंद रहेगा शेयर बाजार, जानिए क्या है वजह

Stock Market Holidays: शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों को थोड़ी राहत मिलने वाली है। दरअसल, गुरुवार 26 मार्च 2026 को श्री राम नवमी के मौके पर भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे।

Wed, 25 March 2026 12:11 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
उतार-चढ़ाव के बीच कल बंद रहेगा शेयर बाजार, जानिए क्या है वजह

Stock Market Holidays: शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों को थोड़ी राहत मिलने वाली है। दरअसल, गुरुवार 26 मार्च 2026 को श्री राम नवमी के मौके पर भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार इस दिन इक्विटी, डेरिवेटिव और करेंसी सेगमेंट में कोई कारोबार नहीं होगा। ऐसे में बाजार में ट्रेडिंग शुक्रवार 27 मार्च को फिर से शुरू होगी।

क्या है डिटेल

इस बार निवेशकों के लिए दिलचस्प बात यह है कि बाजार लगातार दो दिन बंद रहेंगे। 26 मार्च को त्योहार की छुट्टी के बाद 28 मार्च शनिवार और 29 मार्च रविवार होने के कारण वीकेंड रहेगा। यानी शुक्रवार को एक दिन ट्रेडिंग के बाद फिर दो दिन का ब्रेक मिल जाएगा। हालांकि, कमोडिटी मार्केट में आंशिक रूप से कारोबार जारी रहेगा। जानकारी के मुताबिक, कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में सुबह का सत्र बंद रहेगा, लेकिन शाम के सत्र में ट्रेडिंग फिर से शुरू हो जाएगी। इससे उन निवेशकों को थोड़ी राहत मिलेगी जो कमोडिटी में सक्रिय हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डिफेंस कंपनी के शेयर को खरीदने की लूट, ₹138 पर दाम, 2246% का दिया है रिटर्न
ये भी पढ़ें:50% तक टूटी है चांदी, सोने के दाम में भी भारी गिरावट, अब आगे क्या करें निवेशक

31 मार्च 2026 को भी बाजार रहेगा बंद

मार्च महीने में यह आखिरी बड़ी छुट्टी नहीं है। इसके बाद 31 मार्च 2026 को महावीर जयंती के अवसर पर भी शेयर बाजार बंद रहेंगे। यानी महीने के अंत में भी निवेशकों को एक दिन का ट्रेडिंग ब्रेक मिलेगा। अगर पूरे साल 2026 की बात करें तो NSE के कैलेंडर के मुताबिक कुल 16 दिन बाजार बंद रहने वाले हैं। इनमें गणतंत्र दिवस, होली, गुड फ्राइडे, दशहरा और दीवाली जैसे प्रमुख त्योहार शामिल हैं। इन छुट्टियों के चलते ट्रेडिंग शेड्यूल पर असर पड़ता है, इसलिए निवेशकों को पहले से योजना बनाकर चलना जरूरी होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब फॉर्म 16 नहीं भरना पड़ेगा...1 अप्रैल से बदल रहा इनकम टैक्स का बड़ा नियम
ये भी पढ़ें:रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत: टिकट कैंसिल के बदले नियम, भारतीय रेलवे का ऐलान

बैंकिंग सेक्टर की बात करें तो राम नवमी के कारण 26 मार्च को देश के कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे, जबकि कुछ राज्यों में 27 मार्च को भी छुट्टी रहेगी। हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी, जिससे आम लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,