डिफेंस कंपनी के शेयर को खरीदने की लूट, ₹138 पर दाम, 2246% का दिया है रिटर्न
कंपनी का शेयर शुरुआती कारोबार में ही करीब 14% तक उछल गया और ₹138.90 के स्तर तक पहुंच गया। इस तेज उछाल के पीछे कंपनी को मिला एक बड़ा ऑर्डर मुख्य वजह माना जा रहा है, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है।

Defence Stock: बुधवार सुबह शेयर बाजार खुलते ही डिफेंस सेक्टर की कंपनी अवांटेल के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी का शेयर शुरुआती कारोबार में ही करीब 14% तक उछल गया और ₹138.90 के स्तर तक पहुंच गया। इस तेज उछाल के पीछे कंपनी को मिला एक बड़ा ऑर्डर मुख्य वजह माना जा रहा है, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है।
कंपनी ने क्या कहा
दरअसल, अवांटेल ने जानकारी दी है कि उसे जेटवर्क मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस लिमिटेड से करीब ₹459.90 करोड़ का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह ऑर्डर सैटेलाइट कम्युनिकेशन इक्विपमेंट की सप्लाई से जुड़ा हुआ है। इसके साथ ही कंपनी एक साल की ऑनसाइट वारंटी और पांच साल तक का AMC (Annual Maintenance Contract) सपोर्ट भी देगी। इस खबर के आते ही शेयर में खरीदारी तेज हो गई।
शेयरों के हाल
आज की तेजी में मजबूत ट्रेडिंग वॉल्यूम का भी बड़ा योगदान रहा। 25 मार्च को BSE और NSE पर अवांटेल के करीब 77 लाख शेयरों का कारोबार हुआ, जो इसके पिछले एक हफ्ते के औसत 16 लाख और एक महीने के औसत 13 लाख शेयरों से कहीं ज्यादा है। ज्यादा वॉल्यूम आमतौर पर निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी का संकेत देता है।
शेयर बाजार में पॉजिटिव माहौल
सिर्फ कंपनी से जुड़ी खबर ही नहीं, बल्कि पूरे शेयर बाजार का माहौल भी आज पॉजिटिव रहा। सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों ही करीब 1.5% की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में और ज्यादा तेजी रही, जहां निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 2% से ज्यादा चढ़े। इस व्यापक तेजी का फायदा अवांटेल जैसे शेयरों को भी मिला।
शेयरों के हाल
अगर शेयर के पिछले प्रदर्शन पर नजर डालें, तो हाल के समय में इसमें कमजोरी भी देखने को मिली है। अवांटेल का शेयर पिछले एक महीने में करीब 7% और इस साल अब तक (YTD) लगभग 14% गिरा है। वहीं, छह महीने में इसमें 25% की गिरावट आई है। हालांकि, लंबी अवधि के निवेशकों के लिए इस शेयर ने शानदार रिटर्न दिया है।
447% का मल्टीबैगर रिटर्न
पिछले दो साल में यह शेयर करीब 38% चढ़ा है, जबकि तीन साल में इसने 447% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। सबसे खास बात यह है कि पांच साल में अवांटेल के शेयर ने करीब 2,246% की जबरदस्त बढ़त दर्ज की है। आज सुबह 9:50 बजे के आसपास शेयर करीब 10.70% की तेजी के साथ ₹133.95 पर ट्रेड करता दिखा, जिससे बाजार में इसकी चर्चा तेज हो गई है।




साइन इन