कंपनी को जम्मू में मिला 113.54 करोड़ रुपये का काम, सोमवार को फोकस में रहेंगे शेयर, 1 साल में किया पैसा डबल
Brahmaputra Infrastructure Ltd: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी ब्रह्मपुत्रा इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को एक बड़ा वर्क ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह काम जम्मू में मिला है। इस वर्क ऑर्डर की कुल कीमत 113.54 करोड़ रुपये की है। बता दें, कंपनी ने 9 जनवरी को स्टॉक एक्सचेंज को इस वर्क ऑर्डर की जानकारी दी थी।

Brahmaputra Infrastructure Ltd: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी ब्रह्मपुत्रा इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को एक बड़ा वर्क ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह काम जम्मू में मिला है। इस वर्क ऑर्डर की कुल कीमत 113.54 करोड़ रुपये की है। बता दें, कंपनी ने 9 जनवरी को स्टॉक एक्सचेंज को इस वर्क ऑर्डर की जानकारी दी थी।
क्या मिला है काम?
एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि उन्हें 113.54 करोड़ रुपये का जम्मू में मिला है। यह काम कंपनी को पीडब्ल्यूडी से मिला है। इस काम को पूरा करने के लिए कंपनी को 18 महीने का समय मिला है। ब्रह्मपुत्रा इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को इस वर्क ऑर्डर के तहत जम्मू में एक कॉम्पलेक्स का निर्माण करना है।
शेयर बाजारों में क्या है स्थिति?
शुक्रवार को ब्रह्मपुत्रा इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के शेयर बीएसई में 1.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 127.20 रुपये के लेवल पर बंद हुए थे। बीते एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 13 प्रतिशत की तेजी आई है। 6 महीने में यह स्टॉक 95 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, एक साल में यह कंस्ट्रक्शन कंपनी 148 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रही है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 135.50 रुपये और 52 वीक लो लेवल 36.23 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 369 करोड़ रुपये का है।
दो साल में ब्रह्मपुत्रा इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के शेयरों का भाव 91 प्रतिशत और तीन साल में 346 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, 5 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक होल्ड करने पर 508 प्रतिशत का लाभ मिला है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 71 प्रतिशत की तेजी आई है।
प्रमोटर्स के पास बड़ा हिस्सा
सितंबर तिमाही की शेयरहोल्डिंग के अनुसार इस कंपनी में प्रमोटर्स के पास 74.05 प्रतिशत हिस्सा है। वहीं, पब्लिक के पास 25.95 प्रतिशत हिस्सा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन