this week 6 companies IPO going to open check GMP and Price band 6 कंपनियों के IPO इस हफ्ते हो रहे ओपन, जानें GMP, प्राइस बैंड सहित अन्य डीटेल्स, Business Hindi News - Hindustan
More

6 कंपनियों के IPO इस हफ्ते हो रहे ओपन, जानें GMP, प्राइस बैंड सहित अन्य डीटेल्स

IPO News: आईपीओ के लिहाज से इस हफ्ते काफी व्यस्तता रहने वाली है। 6 कंपनियों का आईपीओ इस सप्ताह दांव लगाने के लिए खुल जाएंगे। इसमें 5 कंपनियां एसएमई सेगमेंट की हैं। वहीं, एक कंपनी मेनबोर्ड आईपीओ है। आइए प्राइस बैंड, जीएमपी सहित अन्य डीटेल्स पर एक नजर डालते हैं।

Sun, 11 Jan 2026 01:58 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
6 कंपनियों के IPO इस हफ्ते हो रहे ओपन, जानें GMP, प्राइस बैंड सहित अन्य डीटेल्स

IPO News: आईपीओ के लिहाज से इस हफ्ते काफी व्यस्तता रहने वाली है। 6 कंपनियों का आईपीओ इस सप्ताह दांव लगाने के लिए खुल जाएंगे। इसमें 5 कंपनियां एसएमई सेगमेंट की हैं। वहीं, एक कंपनी मेनबोर्ड आईपीओ है। आइए प्राइस बैंड, जीएमपी सहित अन्य डीटेल्स पर एक नजर डालते हैं।

1. Amagi Media Labs IPO

यह मेनबोर्ड सेगमेंट का आईपीओ है। कंपनी के आईपीओ का साइज 1788.62 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 2.26 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के तहत कंपनी की तरफ 2.69 करोड़ शेयर जारी किए जाएंगे।

आईपीओ 13 जनवरी को खुल जाएगा। निवेशकों के पास 16 जनवरी तक दांव लगाने का मौका रहेगा। प्राइस बैंड 343 रुपये से 361 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। ग्रे मार्केट में भी कंपनी की स्थिति काफी बेहतर है। इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार आज यह आईपीओ 37 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

2- Avana Electrosystems IPO

इस आईपीओ का साइज 35.22 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 52 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए 0.08 करोड़ शेयर जारी किए जाएंगे। आईपीओ 12 जनवरी से 14 जनवरी तक खुला रहेगा। कंपनी ने 56 रुपये से 59 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड घोषित किया है।

ग्रे मार्केट में यह आईपीओ 14 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस हफ्ते दो कंपनियां ट्रेड करेंगी Ex-Bonus, एक कंपनी दे रही 1 पर 4 शेयर बोनस

3- Narmadesh Brass Industries IPO

यह आईपीओ 12 जनवरी से 15 जनवरी तक खुला रहेगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए 515 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। आईपीओ का साइज 44.87 करोड़ रुपये का है। ग्रे मार्केट में आईपीओ जीरो रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

4- GRE Renew Enertech IPO

इस आईपीओ का साइज 13 जनवरी से 16 जनवरी तक खुला रहेगा। कंपनी ने आईपीओ का साइज 39.56 करोड़ रुपये रखा रहा है। आईपीओ के जरिए कंपनी ने 100 रुपये से 105 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। यह आईपीओ ग्रे मार्केट में 9 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

5- INDO SMC IPO

आईपीओ का साइज 91.95 करोड़ रुपये का है। यह आईपीओ 13 जनवरी को खुल जाएगा। निवेशक 16 जनवरी तक इंवेस्टमेंट कर पाएंगे। आईपीओ का प्राइस बैंड 141 रुपये से 149 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। बता दें, ग्रे मार्केट में यह आईपीओ 35 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PSU मिनी रत्न IPO की ताबड़तोड़ खरीदारी जारी, पहले दिन 8 गुना भरा

6- Armour Security India IPO

इस आईपीओ का साइज 26.51 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 47 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। आईपीओ 14 जनवरी से 19 जनवरी तक ओपन रहेगा। आईपीओ का प्राइस बैंड 55 रुपये से 57 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

यह आईपीओ ग्रे मार्केट में एक रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,