big impact of pm modi s appeal not to buy gold earthquake in shares of jewelery companies पीएम मोदी की सोना न खरीदने की अपील का बड़ा असर, ज्वैलरी कंपनियों के शेयरों में भूचाल, Business Hindi News - Hindustan
More

पीएम मोदी की सोना न खरीदने की अपील का बड़ा असर, ज्वैलरी कंपनियों के शेयरों में भूचाल

PM Modi की सोना न खरीदने की अपील के चलते स्काई गोल्ड 12.2% तक लुढ़क गया। सेंको गोल्ड भी 10.7% टूटा। कल्याण ज्वैलर्स इंडिया के शेयरों में 8.3% की गिरावट दर्ज की गई। टाइटन कंपनी के शेयर 6.4% नीचे आ गए।

Mon, 11 May 2026 10:03 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
पीएम मोदी की सोना न खरीदने की अपील का बड़ा असर, ज्वैलरी कंपनियों के शेयरों में भूचाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक साल तक सोना नहीं खबरीदने की अपील का असर गोल्ड ज्वैलरी बेचने वाली कंपनियों के शेयरों पर दिख रहा है। आज टाइटन कंपनी, कल्याण ज्वैलर्स, सेंको गोल्ड, स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स सहित अन्य ज्वैलरी स्टॉक्स 12% तक लुढ़क गए। इस बीच सुबह दस बजे के करीब सेंसेक्स 1000 अंकों से अधिक का गोता लगाकर 76312 पर आ गया था। जबकि, निफ्टी 280 अंक नीचे 23895 पर था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से अगले एक साल तक शादियों में सोना खरीदने से बचने की अपील की थी। उन्होंने मिडिल ईस्ट संकट के चलते विदेशी मुद्रा बचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

टाइटन से लेकर स्काई गोल्ड तक कौन कितना लुढ़का?

आज शुरुआती कारोबार में प्रमुख ज्वैलरी कंपनियों के शेयरों में भूचाल आ गया। पीएम मोदी की अपील का असर साफ दिखने लगा। ताबड़तोड़ बिकवाली के चलते स्काई गोल्ड 12.2% तक लुढ़क गया। सेंको गोल्ड भी 10.7% टूटा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG सिलेंडर की डिलीवरी को लेकर इंडेन, HPCL और भारत गैस का बड़ा अपडेट
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर मार्केट क्रैश: निफ्टी 24000 के नीचे, सेंसेक्स 900 अंक लुढ़का
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी की अपील के बाद EV, OMC और गैस शेयरों पर रखें नजर

कल्याण ज्वैलर्स इंडिया के शेयरों में 8.3% की गिरावट दर्ज की गई। टाइटन कंपनी के शेयर 6.4% नीचे आ गए। त्रिभुवनदास भीमजी जावेरी के शेयर 6.3% तक लुढ़क गए। पीएन गाडगिल ज्वैलर्स 7% कमजोर हो गया और पीसी ज्वैलर 5% फिसल गया।

पीएम मोदी ने क्या कहा था?

प्रधानमंत्री ने कहा, "हमें हर कीमत पर विदेशी मुद्रा बचानी होगी।" उन्होंने सोने की खरीद टालने के अलावा ईंधन के विवेकपूर्ण उपयोग और विदेश यात्राओं को स्थगित करने की भी सलाह दी, ताकि अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

क्या करें निवेशक

यह गिरावट अस्थायी इमोशनल रिएक्शन हो सकती है। मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, लंबी अवधि के निवेशकों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन फिलहाल ज्वैलरी सेक्टर में निगरानी बरतना जरूरी है।

खबर अपडेट हो रही है…

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,