2 कंपनियां ट्रेड कर रही हैं एक्स-बोनस, 5% तक उछला शेयर, आपका है किसी पर दांव
Bonus Share: शेयर बाजार में दो कंपनियां आज एक्स-बोनस ट्रेड करने जा रही हैं। इन दो कंपनियों में एक कंपनी एलकेपी फाइनेंस लिमिटेड है। आइए इनके स्टॉक प्रदर्शन से लेकर सभी डीटेल्स को जान लेते हैं।

Bonus Share: शेयर बाजार में दो कंपनियां आज एक्स-बोनस ट्रेड करने जा रही हैं। इन दो कंपनियों में एक कंपनी एलकेपी फाइनेंस लिमिटेड है। आइए इनके स्टॉक प्रदर्शन से लेकर सभी डीटेल्स को जान लेते हैं।
एलकेपी फाइनेंस लिमिटेड (LKP Finance Ltd)
गुरुवार को कंपनी के शेयर मार्केट के बंद होने के समय पर 1.47 प्रतिशत की गिरावट के बाद 965.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। कंपनी निवेशकों को एक शेयर पर 4 शेयर बोनस दे रही है। इसेक लिए आज यानी 6 मार्च की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया था।
पिछले तीन महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 8.8 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 6 महीने में कंपनी के शेयरों का भाव 61 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल से कंपनी के शेयरों को होल्ड करने वाले इन्वेस्टर्स को अबतक 192 प्रतिशत का फायदा हुआ है।
बोनस शेयर के एडजस्टेड प्राइस के बाद कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। सुबह करीब 4 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। कंपनी के शेयर 200 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गए थे।
2- Accedere Ltd
इस कंपनी के शेयर भी आज एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी ने 10 शेयर पर एक बोनस शेयर निवेशकों को दे रही है। बीएसई में कंपनी का शेयर आज 54.89 रुपये के लेवल पर खुला था। करीब-करीब 5 प्रतिशत की तेजी के साथ 55.60 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया।
बीते एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 9.48 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, दो साल में कंपनी के शेयरों का भाव 23 प्रतिशत गिरा है। बता दें, 5 साल में यह स्टॉक योग्य निवेशकों को 654 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन