Bank Holiday June 2026: Banks will be closed for 11 days in June 2026, check full list बैंक जाकर फटाफट निकाल लें पैसा, जून में 11 दिन लटका रहेगा ताला! आ गई छुट्टी की लिस्ट, Business Hindi News - Hindustan
More

बैंक जाकर फटाफट निकाल लें पैसा, जून में 11 दिन लटका रहेगा ताला! आ गई छुट्टी की लिस्ट

Bank Holiday June 2026: जून 2026 में बैंक ग्राहकों को कई छुट्टियों का सामना करना पड़ेगा। RBI के अवकाश कैलेंडर के अनुसार रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार समेत धार्मिक अवसरों को मिलाकर बैंक 11 दिनों तक बंद रह सकते हैं। आइए जानते हैं कि UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM सेवाओं का क्या होगा?

Sun, 31 May 2026 07:01 PMSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
बैंक जाकर फटाफट निकाल लें पैसा, जून में 11 दिन लटका रहेगा ताला! आ गई छुट्टी की लिस्ट

Bank Holiday June 2026: अगर आप जून 2026 में बैंक से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार जून महीने में देशभर के बैंक विभिन्न राष्ट्रीय, धार्मिक और क्षेत्रीय अवसरों के कारण कई दिनों तक बंद रहेंगे। ऐसे में बैंक शाखा जाने से पहले छुट्टियों की सूची जरूर जांच लें, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बर्बादी की राह पर पाकिस्तान? पेट्रोल ₹400 के पार, लोग बोले- अब जीना मुश्किल

जून 2026 में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक, जिनमें SBI, HDFC Bank, PNB, Bank of Baroda, ICICI Bank और Axis Bank जैसी प्रमुख बैंकें शामिल हैं, कुल मिलाकर 11 दिनों तक बंद रह सकती हैं। हालांकि, इनमें से कुछ छुट्टियां केवल विशेष राज्यों और शहरों तक सीमित हैं, जबकि कुछ छुट्टियां पूरे देश में लागू होंगी।

RBI के कैलेंडर के मुताबिक 15 जून को मिजोरम की राजधानी आइजोल में Young Mizo Association (YMA) स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। इसी दिन ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में राजा संक्रांति के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

इसके बाद 25 जून को विजयवाड़ा में मोहर्रम के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 26 जून को मोहर्रम के कारण देश के कई बड़े शहरों जैसे मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, भोपाल, लखनऊ, पटना, रांची, रायपुर और श्रीनगर समेत कई स्थानों पर बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। 29 जून को शिमला में संत गुरु कबीर जयंती के अवसर पर बैंकिंग कार्य नहीं होगा, जबकि 30 जून को आइजोल में स्थानीय पर्व रेमना नी (Remna Ni) के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा।

जून 2026 में बैंक की छुट्टी

तारीखदिनअवसर / छुट्टीराज्य / शहर
7 जून 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में
13 जून 2026शनिवारदूसरा शनिवारपूरे भारत में
14 जून 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में
15 जून 2026सोमवारYoung Mizo Association (YMA) Dayआइजोल (मिजोरम)
15 जून 2026सोमवारराजा संक्रांतिभुवनेश्वर (ओडिशा)
21 जून 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में
25 जून 2026गुरुवारमोहर्रमविजयवाड़ा
26 जून 2026शुक्रवारमोहर्रमदिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, भोपाल, लखनऊ, पटना, रांची, रायपुर, श्रीनगर समेत कई शहर
27 जून 2026शनिवारचौथा शनिवारपूरे भारत में
28 जून 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में
29 जून 2026सोमवारसंत गुरु कबीर जयंतीशिमला
30 जून 2026मंगलवाररेमना नी (Remna Ni)आइजोल (मिजोरम)
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Tata group की धाकड़ कंपनी दे रही मुफ्त का शेयर, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

इन छुट्टियों के अलावा हर महीने की तरह जून में भी दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। इस बार 13 जून (दूसरा शनिवार) और 27 जून (चौथा शनिवार) को बैंकिंग सेवाएं शाखाओं में उपलब्ध नहीं होंगी। साथ ही महीने के चारों रविवार यानी 7, 14, 21 और 28 जून को भी बैंकों में अवकाश रहेगा। इस तरह विभिन्न छुट्टियों को मिलाकर जून में कुल 11 दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

हालांकि, बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। डिजिटल बैंकिंग सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। ग्राहक UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM के जरिए पैसे भेजने, प्राप्त करने, बैलेंस चेक करने और अन्य कई काम आसानी से कर सकेंगे। हालांकि, कभी-कभी बैंक सिस्टम मेंटेनेंस के कारण कुछ सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हो सकती हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आपको चेक जमा करना है, डिमांड ड्राफ्ट बनवाना है, लॉकर से जुड़ा कोई काम है या किसी दस्तावेज पर बैंक शाखा में जाकर प्रक्रिया पूरी करनी है, तो छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए पहले से योजना बना लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्रूड ऑयल, RBI की मीटिंग के साथ कौन-कौन से मुद्दे शेयर बाजार को करेंगे प्रभावित?

कुल मिलाकर जून 2026 में बैंक छुट्टियों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक रहने वाली है। इसलिए बैंक ग्राहकों के लिए बेहतर होगा कि वे अपने जरूरी वित्तीय काम समय रहते निपटा लें और बैंक जाने से पहले स्थानीय शाखा की छुट्टी की जानकारी अवश्य जांच लें।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,