27 जनवरी को 5 कंपनियां ट्रेड करेंगी एक्स-डिविडेंड, लिस्ट में विप्रो भी
Dividend Stock: कल यानी 27 जनवरी को शेयर बाजार में 5 कंपनियां एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी। इन कंपनियों की लिस्ट में विप्रो जैसी दिग्गज आईटी कंपनी भी शामिल है। आइए जानते हैं कि कौन सी कंपनियां निवेशकों को कितना डिविडेंड दे रही हैं।

Dividend Stock: कल यानी 27 जनवरी को शेयर बाजार में 5 कंपनियां एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी। इन कंपनियों की लिस्ट में विप्रो जैसी दिग्गज आईटी कंपनी भी शामिल है। आइए जानते हैं कि कौन सी कंपनियां निवेशकों को कितना डिविडेंड दे रही हैं।
1- एसआरएफ लिमिटेड (SRF Ltd)
कंपनी एक शेयर पर 5 रुपये का डिविडेंड दे रही है। इससे पहले कंपनी पिछले साल जुलाई में एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 4 रुपये का फायदा हुआ था।
2- Ksolves India Ltd
इस कंपनी की तरफ से भी योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 5 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। इससे पहले कंपनी पिछले साल 23 अक्टूबर 2025 को एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब कंपनी ने एक शेयर पर 5 रुपये का डिविडेंड दिया था।
3- विप्रो लिमिटेड (Wipro Ltd)
आईटी कंपनी एक शेयर पर 6 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी 27 जनवरी को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी। बता दें, 2024 में विप्रो लिमिटेड ने एक शेयर पर एक शेयर बोनस देने का फैसला किया था।
10 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 131 प्रतिशत बढ़ा है।
4- United Spirits Ltd
पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 11 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि, इसके बाद भी कंपनी ने एक शेयर पर 6 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। शुक्रवार को इस शराब बेचने वाली कंपनी का शेयर 0.44 प्रतिशत की गिरावट के बाद 1333 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था।
5- Persistent Systems Ltd
इस कंपनी ने निवेशकों को एक शेयर पर 22 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी शेयर बाजार में 27 जनवरी को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 2.21 प्रतिशत गिरा है। बता दें, पिछले 5 साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 696 प्रतिशत की तेजी आई है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन