Avenue Supermarts Ltd Share Price in focus after company net profit jumped 18 percent Dmart का नेट प्रॉफिट 18% बढ़ा, फोकस में रहेगा राधाकिशन दमानी का स्टॉक, Business Hindi News - Hindustan
More

Dmart का नेट प्रॉफिट 18% बढ़ा, फोकस में रहेगा राधाकिशन दमानी का स्टॉक

Avenue Supermarts Ltd Share Price: एवेन्‍यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड ने दिसंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर- दिसंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 18.28 प्रतिशत बढ़कर 855.78 करोड़ रुपये हो गया।

Sun, 11 Jan 2026 05:53 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Dmart का नेट प्रॉफिट 18% बढ़ा, फोकस में रहेगा राधाकिशन दमानी का स्टॉक

Avenue Supermarts Ltd Share Price: एवेन्‍यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड ने दिसंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर- दिसंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 18.28 प्रतिशत बढ़कर 855.78 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी के नेट प्रॉफिट में यह वृद्धि कंपनी उसकी आमदनी के कारण हुई। डीमार्ट ब्रांड के तहत सुपरमार्केट सीरीज संचालित करने वाली कंपनी एवेन्‍यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 723.54 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था। कंपनी ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में परिचालन से रेवन्यू 18,100.88 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 15,972.55 करोड़ रुपये थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PSU मिनी रत्न IPO की ताबड़तोड़ खरीदारी जारी, पहले दिन 8 गुना भरा

कंपनी ने कितना किया है खर्च

दिसंबर तिमाही में कुल खर्च पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 15,001.64 करोड़ रुपये के मुकाबले अधिक होकर 16,942.62 करोड़ रुपये रही। कंपनी ने बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अंशुल असावा को मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति एक अप्रैल, 2026 से तीन साल के लिए होगी, जिसमें शेयरधारकों की मंजूरी आवश्यक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NTPC करने जा रही है छत्तीसगढ़ में ₹10000 करोड़ का निवेश, शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को शेयरों में दिखेगी हलचल

शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर एवन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड के शेयर बीएसई में 3805 रुपये के लेवल पर बंद हुए थे। बीते एक साल में यह स्टॉक 0.21 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया है। वहीं, दो साल में कंपनी के शेयरों का भाव 0.10 प्रतिशत लुढ़क चुका है। तीन साल से होल्ड करने वाले शेयरहोल्डर्स को अबतक 1.97 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। बता दें, राधाकिशन दमानी की अगुवाई वाली यह कंपनी शेयर बाजार में 5 साल में 28.22 प्रतिशत का रिटर्न दी है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 71.32 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है।

(लाइव हिन्दुस्तान के इनपुट के साथ)

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,