NTPC करने जा रही है छत्तीसगढ़ में ₹10000 करोड़ का निवेश, शेयरों पर रखें नजर
NTPC ltd Share Price: एनटीपीसी छत्तीसगढ़ में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश से कोयला से सिंथेटिक नेचुरल गैस (एसएनजी) बनाने वाली सुविधा स्थापित करेगी। कंपनी के एक सीनियर अधिकारी ने यह जानकारी दी।

NTPC ltd Share Price: एनटीपीसी छत्तीसगढ़ में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश से कोयला से सिंथेटिक नेचुरल गैस (एसएनजी) बनाने वाली सुविधा स्थापित करेगी। कंपनी के एक सीनियर अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कंपनी एसएनजी उत्पादन के तहत कोयले के प्यूरीफिकेशन और गैसीकरण जैसी विभिन्न प्रक्रियाओं के लिए टेक्नोलॉजी साझेदारों की तलाश कर रही है।
अक्टूबर में हुए थे समझौते पर हस्ताक्षर
एनटीपीसी ने अक्टूबर 2025 में कोयले से एसएनजी बनाने के लिए इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। एनटीपीसी की रिसर्च एंड डेवलपमेंट ब्रांच 'नेत्रा' 'कोयले को ग्रीन बनाने जैसी तकनीकों को बढ़ावा देने के तहत इस पहल का नेतृत्व कर रही है।
कितनी होगी क्षमता?
अधिकारी के अनुसार, यह परियोजना छत्तीसगढ़ के तलाईपल्ली में लगभग 10,000 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित की जाएगी। सालाना पांच लाख टन क्षमता वाली यह एसएनजी परियोजना 150 एकड़ में फैली होगी और इसमें एनटीपीसी की तलाईपल्ली खदानों से प्राप्त 25 लाख टन कोयले की खपत होगी। अधिकारी ने बताया कि परियोजना के तकनीकी पक्ष को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही तक अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है।
शेयरों की स्थिति पिछले एक साल में अच्छी नहीं रही
शुक्रवार को एनटीपीसी लिमिटेड के शेयर बीएसई में 2.34 प्रतिशत की गिरावट के बाद 336.05 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते एक साल में एनटीपीसी के शेयरों की कीमतों में महज 5 प्रतिशत की तेजी आई है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 7.67 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में भी काफी कम है। हालांकि, 5 साल में यह सरकारी कंपनी अपने पोजीशनल निवेशकों को शेयर बाजार में 235 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रही है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन