Avax Apparels and Ornaments Ltd share declared 31 bonus share 12 stock split 1 पर 3 शेयर बोनस दे रही कंपनी, साथ ही 2 टुकड़ों में बंटेगा स्टॉक, फोकस में रहेंगे शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

1 पर 3 शेयर बोनस दे रही कंपनी, साथ ही 2 टुकड़ों में बंटेगा स्टॉक, फोकस में रहेंगे शेयर

कंपनी का कहना है कि इस कदम का मकसद शेयरों में लिक्विडिटी बढ़ाना, कीमत को छोटे निवेशकों के लिए किफायती बनाना और रिटेल निवेशकों की भागीदारी बढ़ाना है। कंपनी के शेयर प्राइस वर्तमान में 297.95 रुपये है।

Sun, 22 Feb 2026 09:52 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
1 पर 3 शेयर बोनस दे रही कंपनी, साथ ही 2 टुकड़ों में बंटेगा स्टॉक, फोकस में रहेंगे शेयर

Avax Apparels and Ornaments Ltd: माइक्रो-कैप टेक्सटाइल कंपनी अवाक्स अपैरल्स एंड ऑर्नामेंट्स लिमिटेड ने निवेशकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 17 फरवरी 2026 को हुई बैठक में 1:2 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट और 3:1 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। हालांकि, यह फैसला शेयरधारकों और रेगुलेटरी मंजूरी के अधीन रहेगा। कंपनी का कहना है कि इस कदम का मकसद शेयरों में लिक्विडिटी बढ़ाना, कीमत को छोटे निवेशकों के लिए किफायती बनाना और रिटेल निवेशकों की भागीदारी बढ़ाना है। कंपनी के शेयर प्राइस वर्तमान में 297.95 रुपये है।

क्या है डिटेल

कंपनी ने जानकारी दी कि वह अपने इक्विटी शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपये से घटाकर 5 रुपये करने जा रही है। यानी 10 रुपये फेस वैल्यू वाला हर 1 शेयर अब 5 रुपये फेस वैल्यू के 2 शेयरों में बंट जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद शेयरों की संख्या बढ़ेगी, जिससे ट्रेडिंग में आसानी आ सकती है। कंपनी ने कहा है कि इसके लिए रिकॉर्ड डेट बाद में घोषित की जाएगी, जिसके आधार पर तय होगा कि किन शेयरधारकों को स्प्लिट का लाभ मिलेगा।

बोनस शेयर भी दे रही कंपनी

सिर्फ स्टॉक स्प्लिट ही नहीं, कंपनी ने बोनस शेयर देने का भी ऐलान किया है। बोर्ड ने 3:1 के अनुपात में बोनस इश्यू को मंजूरी दी है। इसका मतलब है कि हर 1 पूरी तरह चुकता 5 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर पर निवेशकों को 3 बोनस शेयर मिलेंगे। बोनस शेयर भी सभी अधिकारों के साथ समान होंगे। बोनस के लिए भी रिकॉर्ड डेट बाद में घोषित की जाएगी। अगर दोनों प्रस्ताव मंजूर हो जाते हैं, तो निवेशकों के पास शेयरों की संख्या में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अगले सप्ताह किस करवट लेगा शेयर बाजार? ये फैक्टर्स करेंगे प्रभावित
ये भी पढ़ें:शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों का बड़ा दांव, खरीद डाले 31815 करोड़ रुपये के शेयर
ये भी पढ़ें:विदेशी मालिक हो रहा कंपनी से बाहर, रॉकेट सा उड़े शेयर, ₹1000 के करीब पहुंचा दाम

क्या है टारगेट प्राइस

कंपनी 13 मार्च 2026, शुक्रवार को एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) बुलाने की योजना बना रही है, जहां इन प्रस्तावों पर शेयरधारकों की मुहर लगेगी। बाजार के जानकारों की राय भी सामने आई है। टिप्स2ट्रेड्स के पार्ट-टाइम सेबी-रजिस्टर्ड रिसर्च एनालिस्ट ए आर रामचंद्रन के मुताबिक, शेयर का ट्रेंड फिलहाल बुलिश जरूर है, लेकिन यह ओवरबॉट जोन में नजर आ रहा है। डेली चार्ट पर 306 रुपये के आसपास अगला रेजिस्टेंस है। उनका कहना है कि मौजूदा स्तर पर मुनाफावसूली पर विचार किया जा सकता है, क्योंकि 284 रुपये के नीचे क्लोजिंग आने पर 248 रुपये तक गिरावट संभव है।

कंपनी का कारोबार

बिजनेस की बात करें तो कंपनी टेक्सटाइल और अपैरल प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग के साथ-साथ ट्रेडिंग से भी जुड़ी हुई है। यह कंपनी देश-विदेश में कपड़ों और अन्य सामान की खरीद-फरोख्त, आयात-निर्यात, मार्केटिंग और सप्लाई का काम करती है। अब स्टॉक स्प्लिट और बोनस इश्यू जैसे कॉर्पोरेट एक्शन के जरिए कंपनी बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने और निवेशकों का भरोसा बढ़ाने की कोशिश में है। आने वाले दिनों में रिकॉर्ड डेट और शेयर कीमत की चाल पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,