HAL gets 62370 crore rupee project Target price 6220 rupee experts bullish धाकड़ डिफेंस कंपनी को मिला ₹62370 करोड़ का प्रोजेक्ट, 4 एक्सपर्ट्स बुलिश, ₹6220 का टारगेट प्राइस सेट, Business Hindi News - Hindustan
More

धाकड़ डिफेंस कंपनी को मिला ₹62370 करोड़ का प्रोजेक्ट, 4 एक्सपर्ट्स बुलिश, ₹6220 का टारगेट प्राइस सेट

HAL Target Price: दिग्गज डिफेंस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयरों में इस साल अबतक 25 प्रतिशत की तेजी आई है। कंपनी के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स बुलिश दिखाई दे रहे हैं। उनका मानना है कि स्टॉक 6000 रुपये के स्तर को क्रॉस कर सकता है।

Fri, 26 Sep 2025 01:54 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
धाकड़ डिफेंस कंपनी को मिला ₹62370 करोड़ का प्रोजेक्ट, 4 एक्सपर्ट्स बुलिश, ₹6220 का टारगेट प्राइस सेट

HAL Target Price: दिग्गज डिफेंस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयरों में इस साल अबतक 25 प्रतिशत की तेजी आई है। कंपनी के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स बुलिश दिखाई दे रहे हैं। उनका मानना है कि स्टॉक 6000 रुपये के स्तर को क्रॉस कर सकता है। इसके पीछे की वजह 97 तेजस लड़ाकू विमान ( 97 Light Combat Aircraft (LCA) Mk1A) को लेकर रक्षा मंत्रालय के साथ हुए MoU को माना जा रहा है। एक्सपर्ट्स कंपनी के मजबूत रेवन्यू की उम्मीद से उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। बता दें, रक्षा मंत्रालय के साथ हुई डील की कुल वैल्यू 62370 करोड़ रुपये है। इस डील के अनुसार कंपनी को 68 सिंगल सीट के फाइटर और 29 डबल सीट के फाइटर जेट बनाने हैं। इन प्रोजेक्ट की डिलीवरी वित्त वर्ष 2028 से शुरू हो जाएगी। वहीं, कंपनी को 6 साल में डिलीवरी को पूरी करनी होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाजार की भारी गिरावट में 15% चढ़ा यह नया नवेला स्टॉक, कीमत 200 रुपये से कम

इन एयरक्राफ्ट में 64 प्रतिशत भारतीय उपकरणों का प्रयोग किया जाएगा। जिसमें एएसईए राडार भी है। डिफेंस मिनिस्ट्री की प्रेस रिलीज के अनुसार इस प्रोजेक्ट के जरिए 105 भारतीय कंपनियों को सपोर्ट मिलेगा। वहीं, 11750 नौकरी डायरेक्ट या इनडायरेक्ट रूप से जनरेट होगी।

ब्रोकरेज हाउस बुलिश

मोतीलाल ओसवाल ने इस स्टॉक को BUY टैग दिया है। ब्रोकरेज हाउस ने 5800 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। जेफरिज ने भी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयरों को BUY रेटिंग दी है। इस ब्रोकरेज हाउस ने 6220 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। नोमुरा की तरफ से 6100 रुपये के टारगेट प्राइस पर BUY रेटिंग दी गई है। Choice Institutional Equities ने भी इस डिफेंस स्टॉक को BUY रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस ने 5570 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:JSW Steel के पक्ष में आया ‘सुप्रीम’ फैसला, सबसे लम्बा इंसॉल्वेंसी केस खत्म

आज शुक्रवार को यह स्टॉक 4839.95 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में यह स्टॉक 4839.95 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,