Bank Holiday April: आज बैंक खुले हैं या बंद? देखें अप्रैल की पूरी हॉलीडे लिस्ट
Bank Holiday April List: अप्रैल की शुरुआत अधिकतर जगहों पर बैंकों की छुट्टी के साथ हो रही है। आज 1 अप्रैल को कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। आइए जानें कि अप्रैल में कब और कहां बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday April List: अप्रैल की शुरुआत अधिकतर जगहों पर बैंकों की छुट्टी के साथ हो रही है। आज 1 अप्रैल को कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। आइए जानें कि अप्रैल में कब और कहां बैंक बंद रहेंगे। बता दें गजेटेड छुट्टियों के साथ-साथ बैंक प्रत्येक रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं।
अप्रैल 2026 में राज्यवार बैंक हॉलीडे
1 अप्रैल: वित्तीय वर्ष के एकाउंट क्लोजिंग के कारण देशभर के अधिकतर शहरों में बैंक बंद रहेंगे। मिजोरम, सिक्किम, नागालैंड, झारखंड, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में यह हॉलीडे लागू नहीं होगा।
2 अप्रैल: केरल में मौंडी थर्सडे के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
3 अप्रैल: गुड फ्राइडे के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे। टीओआई के अनुसार त्रिपुरा, चंडीगढ़, असम, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में यह छुट्टी लागू नहीं होगी।
14 अप्रैल: डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती, महाविषुव संक्रांति, बीजू/बुइसू महोत्सव, तमिल नव वर्ष, बोहाग बिहू, चैराओबा और बैसाखी के अवसर पर त्रिपुरा, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, असम, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, केरल, पश्चिम बंगाल, गोवा, बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।
15 अप्रैल: बंगाली नव वर्ष (नबबर्ष), बोहाग बिहू, विशुऔर हिमाचल दिवस के कारण त्रिपुरा, असम, मणिपुर, केरल, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
16 अप्रैल: असम में बोहाग बिहू के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
20 अप्रैल: कर्नाटक में बसव जयंती और अक्षय तृतीया के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
21 अप्रैल: त्रिपुरा में गरिया पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे।
डिजिटल बैंकिंग रहेगी जारी
इन छुट्टियों के दिन भले ही बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल ऐप, एटीएम और यूपीआई सर्विस के जरिए से नियमित लेन-देन कर सकेंगे। फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट और अन्य सामान्य डिजिटल कार्य जारी रहेंगे। चेक क्लियरेंस, बड़ी नकद जमा और डिमांड ड्राफ्ट जारी करने जैसी सेवाएं, जिनके लिए शाखा में जाना आवश्यक होता है, इन छुट्टियों पर उपलब्ध नहीं होंगी। छुट्टियों की जानकारी अपने बैंक ब्रांच या आरबीआई के हॉली कैलेंडर से एक बार अवश्य कर लें।




साइन इन