RVNL gets 145 35 crore rupee work Share rises today check details here RVNL के शेयरों में उछाल, इस खबर से गदगद दिखे निवेशक, Business Hindi News - Hindustan
More

RVNL के शेयरों में उछाल, इस खबर से गदगद दिखे निवेशक

RVNL Share Price: सरकारी रेलवे कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (Rail Vikas Nigam Limited) के शेयरों में मंगलवार को तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में उछाल के पीछे की वजह एक नया वर्क ऑर्डर है।

Tue, 23 Sep 2025 10:55 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
RVNL के शेयरों में उछाल, इस खबर से गदगद दिखे निवेशक

RVNL Share Price: सरकारी रेलवे कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (Rail Vikas Nigam Limited) के शेयरों में मंगलवार को तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में उछाल के पीछे की वजह एक नया वर्क ऑर्डर है। RVNL ने दी जानकारी में कहा है कि उन्हें 22 सितंबर को दक्षिण रेलवे प्रोजेक्ट एक काम मिला है। कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि वो इस प्रोजेक्ट के लिए वह सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी के तौर पर उभरी है। इस वर्क ऑर्डर की वैल्यू 145.35 करोड़ रुपये का है। बता दें, कंपनी को प्रोजेक्ट के लिए 540 दिन है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹50 से कम की कीमत वाला शेयर 6 दिन में 60% चढ़ा, आज 14% की दिखी तेजी

RVNL के शेयर बीएसई में 363.85 रुपये के लेवल पर खुले थे। लेकिन दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 365 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों में नरमी देखने को मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ओपन हो गए हैं 10 कंपनियों के IPO, 4 दिग्गज नाम भी लिस्ट में

रिकवरी मोड पर लौटा स्टॉक

बीते एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 32 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि, बीते एक महीने में रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 11 प्रतिशत की तेजी आई है। 5 साल में RVNL के शेयरों की कीमतों में 1766 प्रतिशत की तेजी आई है।

कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी?

RVNL ने पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। कंपनी ने दी जानकारी में बताया था कि उनका रेवन्यू 4.1 प्रतिशत की गिरावट के बाद 3908 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, EBITDA सालाना आधार पर 71 प्रतिशत गिरा है। अप्रैल से जून 2025 के दौरान कंपनी का EBITDA 52 करोड़ रुपये रहा था। नेट प्रॉफिट के मोर्चे पर भी कंपनी को झटका लगा है। सालाना आधार पर कंपनी का नेट प्रॉफिट 40 प्रतिशत नीचे गिरा है। पहले क्वार्टर में कंपनी का नेट प्रॉफिट 134 करोड़ रुपये रहा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,