IPO प्राइस से दोगुना हो गया यह शेयर, 122% बढ़ा है मल्टीबैगर कंपनी का मुनाफा
6 महीने से भी कम में ग्रो (Groww) के शेयर अपने आईपीओ प्राइस से दोगुने से ज्यादा हो गए हैं। मार्च 2026 तिमाही में ग्रो का कंसॉलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 122% बढ़कर 686 करोड़ रुपये रहा है।

ग्रो (Groww) के शेयर सोमवार को इंट्राडे के दौरान उछाल के साथ 205.50 रुपये पर पहुंच गए। ग्रो के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई के बिल्कुल करीब जा पहुंचे हैं। 6 महीने से भी कम में ग्रो के शेयर अपने आईपीओ प्राइस से दोगुने से ज्यादा हो गए हैं। ऑनलाइन स्टॉक ब्रोकिंग फर्म ग्रो को बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स ऑपरेट करती है, यह इसकी पैरेंट कंपनी है। ग्रो का कंसॉलिडेटेड मुनाफा मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर 122 पर्सेंट बढ़ा है।
ग्रो को हुआ है 686 करोड़ रुपये का मुनाफा
ग्रो (Groww) को मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में 686 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वहीं, ऑपरेशंस से मिलने वाला रेवेन्यू सालाना आधार पर 87 पर्सेंट बढ़कर 1505 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में ग्रो का इबिट्डा सालाना आधार पर 142 पर्सेंट बढ़कर 939 करोड़ रुपये रहा है, जो कि अच्छे मार्जिन एक्सपैंशन को दर्शाता है। टोटल ट्रांजैक्टिंग यूजर्स 2.16 करोड़ पहुंच गए हैं, जो कि सालाना आधार पर 25 पर्सेंट ज्यादा हैं। वहीं, एक्टिव यूजर्स 1.67 करोड़ रहे हैं। प्लेटफॉर्म पर टोटल कस्टमर एसेट्स सालाना आधार पर 36 पर्सेंट बढ़कर 3 लाख करोड़ रुपये रही है। मार्च 2026 तिमाही के दौरान नेट इनफ्लो 25000 करोड़ रुपये रहा है।
6 महीने से कम में दोगुना हो गए ग्रो के शेयर
ग्रो (Groww) के शेयर पिछले 6 महीने से भी कम में दोगुना से ज्यादा हो गए हैं। ग्रो की पैरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स का आईपीओ दांव लगाने के लिए 4 नवंबर 2025 को खुला था और यह 7 नवंबर तक ओपन रहा। कंपनी के आईपीओ में शेयर का दाम 100 रुपये था। ग्रो के शेयर सोमवार 20 अप्रैल 2026 को BSE में इंट्राडे के दौरान 205.50 रुपये पर पहुंच गए। यानी, कंपनी के शेयर अपने आईपीओ प्राइस से दोगुने से ज्यादा हो गए हैं। पिछले एक महीने में ग्रो के शेयरों में 21 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, इस साल अब तक ग्रो के शेयर 27 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। 30 मार्च 2026 से लेकर अब तक ग्रो के शेयरों में 31 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है। ग्रो के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 214 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 112.02 रुपये है। ग्रो का मार्केट कैप सोमवार 20 अप्रैल 2026 को 1,23,244 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है। मार्च 2026 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 27.38 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 71.31 पर्सेंट है।




साइन इन