HDFC bank Share price jumps more than 2 percent mutual funds buys 17250 crore rupee share in march HDFC Bank के शेयरों में 2% की तेजी, Mutual funds ने खरीदे 17250 करोड़ रुपये के शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

HDFC Bank के शेयरों में 2% की तेजी, Mutual funds ने खरीदे 17250 करोड़ रुपये के शेयर

HDFC Bank Share Price: कई म्यूचुअल फंड्स ने एचडीएफसी बैंक के शेयरों को मार्च में अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा है। कुल 17250 करोड़ रुपये की खरीदारी हुई है। आज बुधवार को 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी HDFC bank के शेयरों में देखने को मिली है। 

Wed, 15 April 2026 11:26 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
HDFC Bank के शेयरों में 2% की तेजी, Mutual funds ने खरीदे 17250 करोड़ रुपये के शेयर

HDFC Bank Share Price: प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज बैंक HDFC Bank के शेयरों की कीमतों में आज 2 प्रतिशत से अधिक की उछाल दर्ज की गई है। बीते कुछ दिनों से यह बैंक सवालों के घेरे में रहा है। जिसका असर बैंक के शेयरों पर भी दिखा है। मार्च में म्यूचुअल फंड्स ने 17250 करोड़ रुपये के एचडीएफसी बैंक के शेयर खरीद हैं। बता दें, आज बुधवार को HDFC Bank के शेयर 808.95 रुपये के स्तर पर खुले थे। दिन में बैंक के शेयर 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी के बाद 814.90 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 बड़े कारण जिसकी वजह से खुशियों से झूम रहा शेयर बाजार, निवेशक हैं गदगद

लगातार गिर रहा था शेयरों का भाव (Why HDFC Bank Shares Falls)

मार्च के महीने में एचडीएफसी बैंक के शेयरों का भाव 17.50 प्रतिशत नीचे लुढ़क गया था। मार्च 2020 के बाद बैंक के शेयरों की कीमतों में किसी एक महीने में यह सबसे बड़ी गिरावट है। यह लगातार चौथा महीना था जब बैंक के शेयरों के दाम नीचे आए हैं। बता दें, 2026 में एचडीएफसी बैंक के शेयरों की कीमतों में 20 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

किसने खरीदा एचडीएफसी बैंक का शेयर (MF Buys HDFC bank share in March)

ICICI Prudential Mutual Fund ने 5073 करोड़ रुपये के शेयर, एसबीआई म्यूचुअल फंड्स और निप्पन इंडिया म्यूचुअल फंड ने क्रमशः 2706 करोड़ रुपये और 2145 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। मार्च के अंततक आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड्स के पास 42626 करोड़ रुपये के शेयर थे। वहीं, एसबीआई म्यूचुअल फंड्स के पास मार्च के अतंतक HDFC Bank के 60646 करोड़ रुपये के शेयर थे। निप्पन इंडिया म्यूचुअल फंड के पास 24429 करोड़ रुपये के शेयर थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIC दे रही पहली बार बोनस शेयर, सिर्फ इन निवेशकों को होगा फायदा, 5% चढ़े शेयर

अन्य खरीदारों में पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड, यूटीआई म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड और डीएसपी म्यूचुअल फंड ने क्रमशः 3037 करोड़, 1089 करोड़ रुपये और 822 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं।

इन्होंने भी लगाया है पैसा

टाटा म्यूचुअल फंड्स, आदित्य बिरला सन लाइफ म्यूचुअल फंड और Edelweiss Mutual Fund, Canara Robeco Mutual Fund और Mirae Asset Mutual Fund ने भी मार्च तिमाही में एचडीएफसी बैंक के शेयर खरीदे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने का रेट बढ़ा, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें कहां तक जाएगा भाव

अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से खड़े हुए थे सवाल

एचडीएफसी बैंक के शेयरों पर उस समय दबाव देखने को मिला था, जब अतनु चक्रवर्ती ने अचानक इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद बैंक की वर्किंग को लेकर कई सवाल खड़े हुए थे।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,