आज भारत एंट्री करेंगे OnePlus Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite, लॉन्च से पहले यहां जानें फीचर्स, कीमत, सेल डेट की डिटेल्स
मिड-बजट सेगमेंट में तहलका मचाने आज आ रहे हैं OnePlus Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite। लॉन्च से पहले यहां जानें इनके फीचर्स, डिज़ाइन और कीमत डिटेल्स है। फोन में मिलेगी 8000mAh की जंबो बैटरी और MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

OnePlus Nord CE 6 and CE 6 Lite Launch Tomorrow: OnePlus अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट को और मजबूत करने के लिए Nord CE सीरीज के नए फोन्स को आज 7 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च करने वाला है। आज के लॉन्च से पहले ही OnePlus Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite से जुड़ी कई डिटेल्स सामने आ चुके हैं, जिसमें इनकी कीमत, फीचर्स और सेल डेट शामिल हैं। ये दोनों स्मार्टफोन Amazon, OnePlus की ऑफिशियल वेबसाइट, एक्सपीरियंस स्टोर्स और ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स से सेल के लिए उपलब्ध होंगे। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सीरीज आपके लिए वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकती है। आइए जानते हैं इसके सभी फीचर्स और डिटेल्स।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
OnePlus Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite की कीमत (लीक)
भारत में OnePlus की Nord CE 6 सीरीज को मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा, जहां कंपनी कीमत और फीचर्स के बीच अच्छा बैलेंस रखने की कोशिश करती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus Nord CE 6 Lite की कीमत 25,000 रुपए से कम रखी जा सकती है, जिससे यह उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन बनेगा जो कम बजट में बड़ा बैटरी बैकअप और स्मूद परफॉर्मेंस चाहते हैं। वहीं, OnePlus Nord CE 6 की कीमत भारत में करीब 30,000 रुपए के आसपास हो सकती है, जो इसे मिड-रेंज के प्रीमियम सेगमेंट में रखेगा।
OnePlus Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite: सेल डेट और कलर ऑप्शन
OnePlus Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite दोनों स्मार्टफोन 7 मई दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होंगे। लॉन्च के अगले ही दिन से इनकी सेल शुरू हो जाएगी। Nord CE 6 की सेल 8 मई दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। वहीं Nord CE 6 Lite को 12 मई दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा। कलर ऑप्शंस की बात करें तो Nord CE 6 को Fresh Blue, Lunar Pearl और Pitch Black रंगों में पेश किया जाएगा। वहीं Nord CE 6 Lite Vivid Mint और Hyper Black कलर में आएगा।
OnePlus Nord CE 6: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
OnePlus Nord CE 6 इस सीरीज का ज्यादा पावरफुल वर्जन होगा, जिसमें प्रीमियम फीचर्स देखने को मिलेंगे। इस फोन में 1.5K रेजोल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। ऑडियो के लिए इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं, जिससे साउंड क्वालिटी और बेहतर हो जाती है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग दोनों के लिए काफी पावरफुल माना जाता है। कैमरा सेक्शन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिलता है, जिसमें OIS सपोर्ट दिया गया है, जिससे फोटो और वीडियो ज्यादा स्टेबल और क्लियर आते हैं। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक चलने का दावा करती है। इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है। सुरक्षा और मजबूती के लिए इसमें MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ IP66, IP68 और IP69 जैसी हाई-लेवल वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग्स भी दी गई हैं।
OnePlus Nord CE 6 Lite: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Nord CE 6 Lite को बजट यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, लेकिन इसमें भी कई अच्छे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 6.72 इंच का Full HD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है और कुछ ऐप्स में 144Hz तक सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 Apex चिपसेट दिया गया है, जो डेली यूज और गेमिंग के लिए स्मूद परफॉर्मेंस देता है। स्टोरेज के लिए इसमें UFS 3.1 टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे ऐप्स तेजी से खुलते हैं और डेटा ट्रांसफर भी फास्ट रहता है। फोन को MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी दिया गया है, जिससे इसकी मजबूती बढ़ जाती है।
कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। वहीं फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉल और बेसिक सेल्फी के लिए ठीक है। बैटरी के मामले में इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए काफी है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन

8GB/12GB RAM




