Amara Raja shares zoom 15% as firm crosses 1 GWh lithium storage deployment in telecom sector इस एक खबर से रॉकेट बने बैटरी से जुड़ी इस कंपनी के शेयर, 15% का उछाल; हासिल की ये बड़ी कामयाबी, Business Hindi News - Hindustan
More

इस एक खबर से रॉकेट बने बैटरी से जुड़ी इस कंपनी के शेयर, 15% का उछाल; हासिल की ये बड़ी कामयाबी

अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी अपनी लिथियम-आयन स्ट्रेटजी को तेज कर रही है। इसमें तेजी से बढ़ते टेलीकॉम और डेटा सेंटर सेगमेंट पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही, 80 देशों को एक्सपोर्ट करने का भी लक्ष्य रखा गया है।

Wed, 22 April 2026 03:12 PMNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share
इस एक खबर से रॉकेट बने बैटरी से जुड़ी इस कंपनी के शेयर, 15% का उछाल; हासिल की ये बड़ी कामयाबी

ऑटोमोटिव बैटरी बनाने वाली कंपनी अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी (Amara Raja Energy & Mobility) के शेयरों में आज बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। इसकी वजह कंपनी के लिथियम एनर्जी स्टोरेज बिजनेस में नए सिरे से जोर देने की खबरें मानी जा रही हैं। NSE के लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, शेयर 893.90 रुपए पर ट्रेड कर रहा था, जो 120.10 रुपए या 15.52% ज्यादा था।

दरअसल, मनीकंट्रोल ने रिपोर्ट किया था कि अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी अपनी लिथियम-आयन स्ट्रेटजी को तेज कर रही है। इसमें तेजी से बढ़ते टेलीकॉम और डेटा सेंटर सेगमेंट पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही, 80 देशों को एक्सपोर्ट करने का भी लक्ष्य रखा गया है। एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर विक्रम गौरिनेनी ने मनीकंट्रोल को बताया कि कंपनी तेलंगाना में एक सेल पायलट फ़ैसिलिटी शुरू करने की तैयारी कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस कंपनी की शेयर 10% लुढ़के, Q4 में मुनाफा 6 तिमाही के निचले स्तर पर पहुंचा

गौरिनेनी ने कहा कि इंटीग्रेटेड एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशन देने वाली यह कंपनी ग्राहकों के साथ मिलकर लेड-एसिड बैटरी से लिथियम-आधारित एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशन की ओर बढ़ने पर भी काम कर रही है। उन्होंने कहा, "पिछले कई सालों से हम कम-वोल्टेज मोबिलिटी और टेलीकॉम के लिए लिथियम पैक का बिजनेस कर रहे हैं। टेलीकॉम सेक्टर में लिथियम की कुल इंस्टॉलेशन एक गीगावाट घंटे से ज्यादा हो गई है। यह हमारे लिए बस एक छोटा सा कदम है।"

कंपनी को टेलीकॉम सेक्टर में जबरदस्त ग्रोथ की उम्मीद है। उसे लगता है कि इस साल अकेले इस सेक्टर में लगभग 1.5 GWh अतिरिक्त लिथियम लगाया जाएगा। अमारा राजा जून में अपनी पायलट फैसिलिटी में सेल का प्रोडक्शन शुरू करने के लिए तैयार है। गौरिनेनी ने कहा, "पहली कैपिसिटी जून में शुरू हो रही है। यह एक कमर्शियल क्वालिफिकेशन प्लांट है। असल में एक पायलट प्लांट, जिसका मकसद ग्राहकों की टेस्टिंग के लिए सेल देना है। अगर इसे पूरी क्षमता से चलाया जाए, तो यह 60 से 100 MWh तक सेल दे सकता है।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विजय केडिया ने सोलर सेल बनाने वाली कंपनी के 44 लाख शेयर खरीदे, अपर सर्किट लगा

कंपनी अपनी पहली गीगा फैसिलिटी, जिसकी कैपिसिटी 2 GWh है, उसे 2027 के आखिर तक चालू करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा, "यह मुख्य रूप से मोबिलिटी मार्केट की जरूरतों को पूरा करेगी। इसके एक साल बाद ESS और स्टेशनरी स्टोरेज की सुविधा भी शुरू हो जाएगी।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:OPS की बहाली, कैशलेस इजाल, ₹75 लाख ग्रेच्युटी; पेंशनभोगियों के लिए 10 मांगें

अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी लिमिटेड (ARE&M), जो पहले अमारा राजा बैटरीज लिमिटेड थी, भारत की प्रमुख ऊर्जा और गतिशीलता समाधान प्रदाता कंपनी है। अमारा राजा समूह का हिस्सा यह कंपनी ऑटोमोटिव और औद्योगिक लेड-एसिड बैटरी का बड़ा निर्माता है, जो अमरॉन (Amaron) जैसे प्रसिद्ध ब्रांड बनाती है। अब कंपनी 10,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ EV सेल और गीगाफैक्ट्री में विस्तार कर रही है।

डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,