गुजरात की इस कंपनी की शेयर 10% लुढ़के, Q4 में मुनाफा 6 तिमाही के निचले स्तर पर पहुंचा
कंपनी के शेयर की रफ्तार कुछ समय से धीमी है। पिछली चार तिमाहियों से ऑर्डर में भी गिवारट आई है। साथ ही, पिछले तीन तिमाहियों से इसका ऑर्डर बैकलॉग भी घट रहा है, जो इसकी मांग में कमी का संकेत देता है। हालांकि, इस तिमाही में कंपनी का रेवन्यू साल-दर-साल के आधार पर 15.7% बढ़कर 782.67 करोड़ रुपए हो गया।

ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स (इंडिया) लिमिटेड के शेयर्स आज (बुधवार, 22 अप्रैल) 10% तक लुढ़क गए। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि कंपनी के Q4FY26 के नतीजे उम्मीद से कम रहे। जिसके चलते मार्जिन के दबाव और ऑर्डर के कमजोर रुझानों का असर पड़ा। कर्मचारियों की लागत में साल-दर-साल (YoY) 64% की भारी बढ़ोतरी के कारण मार्जिन गिरकर Q2FY25 के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर आ गया। बता दें कि ये कंपनी पावर, फर्नेस और रेक्टिफायर ट्रांसफार्मर का प्रोडक्शन करती है।
कंपनी के शेयर की रफ्तार पिछले कुछ समय से धीमी है। वहीं, पिछली चार तिमाहियों से ऑर्डर में भी गिवारट आई है। साथ ही, पिछले तीन तिमाहियों से इसका ऑर्डर बैकलॉग भी घट रहा है, जो इसकी मांग में कमी का संकेत देता है। हालांकि, इस तिमाही में कंपनी का रेवन्यू साल-दर-साल के आधार पर 15.7% बढ़कर 782.67 करोड़ रुपए हो गया, जबकि Q4FY25 में यह 676.48 करोड़ रुपए था।
EBITDA से कमाई 9.79% घटी
अर्निंग बिफोर इंटरेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन और एमोर्टिसेशन (EBITDA) से पहले की कमाई साल-दर-साल 9.79% घटकर 131.30 करोड़ रुपए से 118.44 करोड़ रुपए हो गई। जिससे EBITDA मार्जिन एक साल पहले के 19.41% से घटकर 15.13% रह गया। टैक्स के बाद लाभ (PAT) 91.4 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 94.2 करोड़ रुपए से थोड़ा कम है। ये साल-दर-साल के आधार पर 2.97% की गिरावट दिखाता है।
FY26 में ऑर्डर बुक कम रहे
कंपनी की FY26 की ऑर्डर बुक 5,005 करोड़ रुपए की रही, जो उसके 8,000 करोड़ रुपए के अनुमान से काफी कम है। FY27 के लिए, कंपनी ने 3,200 करोड़ रुपए के रेवेन्यू और 15 से 17% की सीमा में EBITDA मार्जिन का अनुमान लगाया है। नतीजों के बाद हुई कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान, मैनजमेंट ने कहा कि चांगोदर/मोराया प्लांट को चालू करने का काम Q2-Q3FY27 तक के लिए टाल दिया गया है।
गिरावट के बाद भी स्टॉक में तेजी
कंपनी ने वर्ल्ड बैंक को अपना जवाब भी सौंप दिया है। अगले 45 दिनों के अंदर उसकी प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है। उसे उम्मीद है कि जल्द ही उसे पैनल में शामिल कर लिया जाएगा, जिससे वह आने वाले HVDC टेंडरों में भाग ले सकेगी। ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स के शेयर आखिरी बार 8.96% की गिरावट के साथ 303.45 रुपए पर कारोबार कर रहे थे। इस भारी गिरावट के बावजूद, पिछले एक महीने में स्टॉक में अभी भी लगभग 13% की तेजी बनी हुई है।
क्या करती है कंपनी?
ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स (इंडिया) लिमिटेड की स्थापना साल 1994 में की गई थी। ये भारतीय कंपनी 5kV से 1200kV तक के पावर, फर्नेस और रेक्टिफायर ट्रांसफार्मर का प्रोडक्शन करती है। इस कंपनी का प्लांट गुजरात के अहमदाबाद में है। यह 25 से अधिक देशों में अपनी सेवाएं देती है। ये पावर ट्रांसमिशन या डिस्ट्रीब्यूशन और इंडस्ट्रीयल एरिया जैसे स्टील, रेलवे को सप्लाई करती है।




साइन इन