Although AI is very brilliant at work, but none better than the human brain said Narayan Murthy AI भले ही काम में बहुत तेज हो, लेकिन इंसानी दिमाग से बेहतर कोई नहीं: नारायण मूर्ति, Business Hindi News - Hindustan
More

AI भले ही काम में बहुत तेज हो, लेकिन इंसानी दिमाग से बेहतर कोई नहीं: नारायण मूर्ति

नारायण मूर्ति ने कहा कि व्यापार में कमाई और मुनाफा दूसरे नंबर पर आते हैं। असली पहचान और भरोसा लोगों के साथ आपसी सम्मान से बनता है। उनका लक्ष्य सबसे बड़ा उद्यमी बनना नहीं, बल्कि सम्मान कमाना रहा है।

Thu, 19 Feb 2026 05:51 AMDrigraj Madheshia हिन्दुस्तान टीम
share
AI भले ही काम में बहुत तेज हो, लेकिन इंसानी दिमाग से बेहतर कोई नहीं: नारायण मूर्ति

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) भले ही काम में बहुत तेज हो, लेकिन इंसानी दिमाग से बेहतर कोई नहीं। ये बातें डीयू में आयोजित ‘लीडर्स टॉक’ में इंफोसिस के संस्थापक एन.आर. नारायण मूर्ति ने कही। युवा पीढ़ी को सीख देते हुए इंफोसिस के संस्थापक ने कहा कि वे थिंक विद एआई, बिल्ड विद एआई, एआई को सहयोगी बनाएं। प्रसिद्ध वैज्ञानिक, गणितज्ञ और कंप्यूटर प्रोग्रामर स्टीफेन वुलफ्राम का हवाला देते हुए नारायण मूर्ति ने कहा कि एआई एक सहयोगी टूल हो सकता है।

यह उच्च स्तरीय काम कर सकता हैै। जैसे रिमोट सर्जरी, सही नाप-तौल के साथ उत्पाद तैयार करना, कोड जेरनेट करना और सॉफ्टवेयर बनाना। मगर इसके लिए एआई को बार-बार प्रशिक्षित करना पड़ेगा। इस कारण मानव मस्तिष्क हमेशा बॉस की भूमिका में रहेगा। वह इसे बेहतर करने के लिए नए प्रयोग करता रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि एआई के आने से मनुष्य की रचनात्मकता रुक जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एआई के सही इस्तेमाल के लिए शपथ ने बनाया गिनीज रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें:एआई इंपैक्ट समिट : भारतीय लड़कियों के लिए बनाया जाएगा एआई चैटबॉट
ये भी पढ़ें:अब कीपैड वाले फोन पर भी चलेगा AI चैटबॉट, सर्वम एआई लाया दो नए मॉडल

बड़ा उद्यमी बनना नहीं, सम्मान कमाना लक्ष्य

नारायण मूर्ति ने कहा कि व्यापार में कमाई और मुनाफा दूसरे नंबर पर आते हैं। असली पहचान और भरोसा लोगों के साथ आपसी सम्मान से बनता है। उनका लक्ष्य सबसे बड़ा उद्यमी बनना नहीं, बल्कि सम्मान कमाना रहा है।

युवाओं के लिए अहम सीख

1. देश की युवा पीढ़ी लगातार नई स्किल सीखती रहे

2. खुद को बदलती टेक्नोलॉजी के अनुसार ढालें

3. सीखने की क्षमता यानी लर्नेबिलिटी सबसे जरूरी गुण है

बिना इंसानी मदद के डिलीवरी करेगा ड्रोन

ड्रोन आधारित डिलीवरी सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी स्काई एयर मोबिलिटी ने बुधवार को एआई समिट में एंड-टू-एंड ऑटोनॉमस कॉमर्स डिलीवरी सिस्टम का प्रदर्शन किया। कंपनी ने बताया कि यह पूरी तरह से स्वचालित व्यवस्था है, जो बिना किसी मानवीय मदद के ड्रोन के माध्यम से ग्राहकों के घर तक सामान पहुंचाती है।

इस पहल के तहत स्काई एयर मोबिलिटी ने अराइव एआई और ओटोनॉमी के साथ साझेदारी की है। कंपनी के अनुसार, पिछले दो वर्षों में 36 लाख से अधिक सामान की डिलीवरी की जा चुकी है। कंपनी का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑटोनॉमस टेक्नोलॉजी के बढ़ते उपयोग से भविष्य में डिलीवरी सेक्टर में बड़ा परिवर्तन देखने को

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,