एआई के सही इस्तेमाल के लिए शपथ ने बनाया गिनीज रिकॉर्ड
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 ने 24 घंटे में छात्रों से कृत्रिम मेधा के जिम्मेदार उपयोग के लिए 2,50,946 प्रतिबद्धताएं हासिल करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना का परिणाम बताया।

नई दिल्ली, एजेंसी। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के तहत 24 घंटे के भीतर छात्रों से कृत्रिम मेधा के जिम्मेदार उपयोग के लिए सर्वाधिक संख्या में प्रतिबद्धताएं हासिल करने का रिकॉर्ड बनाते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। ब्रिटिश रिकॉर्ड संस्था ने बुधवार को यह जानकारी दी। 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' के अधिकारी प्रवीण पटेल ने बताया कि सम्मेलन के दौरान कुल 2,50,946 प्रतिबद्धताएं हासिल हुईं जबकि लक्ष्य केवल पांच हजार का था। इस अवसर पर केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना थी जिसके अनुरूप हमने एआई के जिम्मेदार उपयोग की प्रतिबद्धताएं हासिल करने के लिए स्कूल एवं कॉलेज से संपर्क किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन